{"_id":"666a004641a2f78e04027364","slug":"drinking-water-problem-deoria-news-c-208-1-deo1004-127686-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सार्वजनिक जगहों पर पीने के पानी का इंतजाम फेल, प्यास से लोग हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सार्वजनिक जगहों पर पीने के पानी का इंतजाम फेल, प्यास से लोग हलकान
Thu, 13 Jun 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में खराब पडा वाटर कूलर प्लांट।संवाद
फोटो समाचार...
रोडवेज, मेडिकल कॉलेज, कलक्ट्रेट सहित कई प्रमुख स्थानों पर पीने के पानी का समुचित इंतजाम नहीं
कई जगह वाटर कूलर खराब तो कई जगह फैली गंदगी, एक जगह किया गया अतिक्रमण
जिला मुख्यालय आने वाले लोगों को खरीदकर पीना पड़ता है बोतल का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सार्वजनिक जगहों पर पीने पानी का इंतजाम फेल है। भीषण गर्मी में प्यास बुझानी मुश्किल हो रही है। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी का इंतजाम नहीं है। पूर्व में बनाई गई व्यवस्था फेल हो गई है।
अस्पतालों और मुख्य चौराहों पर लगाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हैं। तल्ख धूप में मुंह सूखने पर तर करने की व्यवस्था कहीं नहीं है। इस बार प्यास से राहत दिलाने को न तो प्रशासन आगे आया न ही समाजसेवी संस्थाओं के लोग। इंडिया मार्क नल भी बेपानी हो गए हैं। शहर में किसी काम से आए लोगों को यदि प्यास लगी तो बोतल का पानी ही मात्र सहारा है। गौरतलब हो कि पीने योग्य पानी के इंतजाम पर जिला प्रशासन एवं नगर पालिका की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। लेकिन ऐन वक्त पर जनपद मुख्यालय वाले इस शहर में पीने के पानी का इंतजाम खोजने पर भी नहीं मिलता है।
नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलाें पर पीने के पानी का इंतजाम नहीं है। भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोडवेज बस स्टैंड, स्टेडियम, कचहरी, रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर आदि स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था बदहाल है। मेडिकल कॉलेज में भी यही हाल है। अधिकतर जगहों पर लोग पानी के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच गला तर करने के लिए लोग तरस जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से जिला मुख्यालय में आने वाले मेहनतकश लोगों को प्यास बुझाने के लिए चाय-पान की दुकानों का या बंद बोतलों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्टेडियम में पीने के पानी की व्यवस्था चरमराई, वाटर कूलर व हैंडपंप खराब
शहर के रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगा वाटर कूलर खराब पड़ा है। इससे रोजाना अभ्यास करने आने वाले दर्जनों खिलाड़ियों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यही नहीं यहां मौजूद हैंडपंप भी शोपीस बना हुआ है। यहां आने वाले खिलाड़ी घर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। विगत एक पखवारे से यह समस्या बनी हुई है। इसके बाद भी स्टेडियम के आला अधिकारियों की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है।
कलक्ट्रेट परिसर में लगा वाटर कूलर काफी दिनों से खराब कलक्ट्रेट परिसर में लगा वाटर कूलर काफी दिन से खराब पड़ा हुआ है। कलक्ट्रेट परिसर में रोजाना सैकड़ों लोग अपनी फरियाद व समस्या लेकर आते हैं।वाटर कूलर खराब होने के चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अमर ज्योति चौराहे पर लगे वाटर कूलर के पास गंदगी का अंबार
शहर के अमर ज्योति चौराहे पर वाटर कूलर तो लगा है परंतु देखरेख व साफ-सफाई के अभाव के चलते वहां पर गंदगी की भरमार है। गंदगी के चलते कई लोग प्यास लगने के बाद भी अन्यत्र या फिर पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा लेते हैं। लेकिन, वहां पर पानी पीने जाने से परहेज करते हैं। यहां पर रिक्शा चालक, वाहन चालक व सब्जी मंडी में आने वाले मजदूर तबके के लोग अपनी प्यास बुझाते दिखते हैं।
ठेला लगाकर वाटर कूलर के पास कर लिया गया है अतिक्रमण
कोतवाली चौराहे पर लगे वाटर कूलर के पास ठेला लगाकर अतिक्रमण किया गया है। इससे उस मार्ग से गुजरने वाले लोगों की नजर वाटर कूलर पर नहीं पड़ पाती है। शहर के कोतवाली मार्ग पर रोजाना अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। भीषण गर्मी में लोग चंद कदम की दूरी तय करने के बाद प्यास से परेशान हो जा रहे हैं। उनकी नजर सड़क के किनारे लगे वाटर कूलर को खोजती है लेकिन अतिक्रमण के चलते वह दिखाई नहीं पड़ता है।
एसपी आवास के सामने लगे वाटर कूलर की एक टोटी खराब
स्टेडियम को जाने वाले मार्ग पर एसपी आवास के समीप सड़क के किनारे नगर पालिका की तरफ से वाटर कूलर लगाया गया है। जहां ठंडे पानी से लोग अपना गला तर करते हैं। यहां सुबह से शाम तक लोग अपनी प्यास बुझाते नजर आते हैं। इन दिनों वाटर कूलर की एक टोटी खराब हो गई है। उसे लकड़ी का टुकड़ा डालकर बंद किया गया है।
रोडवेज परिसर में पीने के पानी का समुचित इंतजाम नहीं
रोडवेज परिसर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री आते हैं तो कई यात्री अन्य प्रदेशों से घर जाने के लिए उतरते हैं। भीषण गर्मी में रोडवेज परिसर में पीने के पानी का समुचित इंतजाम नहीं है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। यात्री रोडवेज के किनारे मौजूद दुकानों में लगे हैंडपंप से अपनी प्यास बुझाते हैं। वहीं, कुछ यात्री बोतल बंद पानी खरीद कर पीते नजर आते है। यूं कहा जाए तो बूंद भर पानी के लिए यात्रियों को तरसना पड़ रहा है। बाहर से आए लोगों को खरीदकर पानी लाना पड़ता है।
कोट
जहां-जहां वाटर कूलर में खराबी है, उसे दुरुस्त कराया जाएगा। अमर ज्योति चौराहे के पास लगे वाटर कूलर के पास सफाई कराई जाएगी। साथ ही कोतवाली चौराहे पर लगे वाटर कूलर से पास से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। पीने के पानी से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का शीघ्र निष्पादन किया जाएगा।
-अंकिता शुक्ला, ईओ