फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   draud with ngo

एनजीओ को फंड दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी

Sun, 21 Jul 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
draud with ngo
एनजीओ को फंड दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, केस दर्ज
विज्ञापन

जौनपुर, वाराणसी और लखनऊ के रहने वाले हैं आरोपी
देवरिया में भी हुआ रुपये का लेन-देन, कोर्ट के आदेश केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एनजीओ को फंड दिलाने के नाम पर जालसाजों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़प लिया। तीन वर्षों तक पीड़ित को इधर-उधर घुमाते रहे। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दंपती समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

बी वन सेक्टर अलीगंज, लखनऊ निवासी इंदुबाला चौधरी एनजीओ चलाती हैं। उनकी मुलाकात जौनपुर निवासी मेहंदी हुसैन, शमीम रिजवी और उसकी पत्नी शाहिल बेगम इलियास फरजाना से हुई। एनजीओ में फंड दिलाने के लिए कई बार में डेढ़ करोड़ रुपये दंपती ने अपने सहयोगियों की मिलीभगत से ऐंठ लिया। काफी दिनों तक रुपये दिलाने का झूठा आश्वासन देते रहे। देवरिया में भी रुपये का लेन-देन हुआ था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जौनपुर निवासी मेहंदी हुसैन समीम रिजवी, पत्नी शाहिल बेगम इलियास फरजाना, अमन ग्रुप के लीगल एडवाइजर सैयद इसलार हुसैन, तेलीबाग पीजीआई रोड लखनऊ की रेनू सिंह, वाराणसी के चौबेपुर निवासी पूनम चौबे पर धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाल अरुण कुमार मौर्या ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed