{"_id":"675a9020edfd8e61d80d2468","slug":"drain-will-be-constructed-in-nagar-panchayat-rudrapur-and-madanpur-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-141843-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नगर पंचायत रुद्रपुर और मदनपुर में होगा नाला निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नगर पंचायत रुद्रपुर और मदनपुर में होगा नाला निर्माण
Thu, 12 Dec 2024 12:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पचरुखा से एकौना तक सड़क का चौड़ीकरण होगा। इसके लिए 13.50 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे दोआबा के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए लोगों को सहूलियत होगी।
इसके साथ ही नगर पंचायत रुद्रपुर और मदनपुर में नाला और सड़क निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये से कार्य कराया जाएगा। यह बातें बुधवार को पूर्व मंत्री, विधायक जयप्रकाश निषाद ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने स्वयं के प्रस्ताव पर निर्माण कार्यों की स्वीकृति के बारे में बताया।
कहा कि नगर पंचायत रुद्रपुर में दुग्धेश्वरनाथ मंदिर से सतासी इंटर कॉलेज और मध्य से खजुहा चौराहे पर नाला निर्माण से बरसात के समय सड़क पर होने वाले जलभराव से निजात मिलेगा।