फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dr. Sarvepalli Radhakrishnan's birth anniversary celebrated by cutting cake

Deoria News: केक काटकर मनाई गई डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

Wed, 06 Sep 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 06 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sarvepalli Radhakrishnan's birth anniversary celebrated by cutting cake
देवरिया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। कस्बे के एममसएआरएन स्कूल में एसबीआई शाखा प्रबंधक गोपाल गांधी ने दस पाउंड का केक काटा। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। अनुशासन के साथ हासिल की गई शिक्षा परिवार समाज और देश के लिए लाभदायक होती है। अशोक इंटरमीडिएट कॉलेज डुमरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने छात्र-छात्राओं को डॉ. राधाकृष्णन के बताए मार्ग पर चलने की सलाह दी। जनता इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने अनुशासन के साथ प्राप्त की गई शिक्षा को सफलता के लिए जरूरी बताया। करमहा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासिर, पोखरभिंडा लाला जूनियर में प्रधानाध्यापक रामपुर कारखाना कस्बा स्थित मदरसा जियाउल उलूम में प्रबंधक सफीउल्लाह अंसारी, की देखरेख में शिक्षक दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान राकेश पांडेय, शाहिद अहमद, कुंवर शैलेंद्र प्रताप सिंह, अख्तर अली, देवव्रत पांडेय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति के संवाहक थे डॉ. राधाकृष्णन
पड़री बाजार। रामलाल त्रिपाठी महाविद्यालय पिपरा शुक्ल में शिक्षक दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहा। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् महान दार्शनिक एवं हिंदू विचारक थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. जितेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि आज के युवाओं को चाहिए कि ऐसे महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज एवं देश हित में कार्य करें। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ . ब्रजेश यादव, विनोद तिवारी, ओमप्रकाश यादव, अरविंद कुमार पांडेय, श्यामसुंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिक्षकों को किया गया सम्मानित

सलेमपुर। भागलपुर ब्लाॅक के देवरहा बाबा इंटर कालेज देवसिया में मंगलवार को शिक्षक दिवस पर दयाल फाउंडेशन के डायरेक्टर राजेश सिंह दयाल ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें स्कूल के शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र और बुक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरू का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। बिना गुरु के सानिध्य के ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती है। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक अक्षयबर सिंह, सुभाष चंद्र उपाध्याय, मदन सिंह, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति के संवाहक व महान दार्शनिक थे डॉ. राधाकृष्णन: अनिल
सलेमपुर। शिक्षक दिवस पर सलेमपुर कस्बा स्थित बीआरसी पर देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। सेवानिवृत्त शिक्षक, बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक व रसोईया को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। डायट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षा विद व महान दार्शनिक थे। आज उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।


शिक्षक दिवस पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता

सलेमपुर। नगर के आरएल एकेडमी स्कूल में शिक्षक दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर संस्था के डायरेक्टर संदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया। विद्यालय के कक्षा तीसरी से कक्षा 12 तक के बच्चों के बीच शिक्षक, शिक्षा एवं वर्तमान समय में शिक्षा की भूमिका एवं प्रासंगिकता विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिकृति बने बच्चों एवं शिक्षकों ने उनकी याद में केक काटकर जयंती को मनाया। संस्था के डायरेक्टर ने शिक्षकों को सम्मानित किया। वहीं सेंट मदर टेरेसा मिशन स्कूल सलेमपुर में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के प्रबंधक गिरिजेश मिश्र ने राधाकृष्णन के जीवन और आदर्शों और शिक्षाओं पर रोशनी डाली। प्रधानाचार्य संजय सिंह, सुभाष शर्मा, भागवत, नृपेंद्र मिश्रा, अरुण कुमार आदि से संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed