फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dowry harassment case on in-laws

Deoria News: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Mon, 14 Aug 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case on in-laws
देवरिया। थाना क्षेत्र के पांडेपुर मुंडेरा निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर पर पुलिस ने उसके पति समेत दस लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। ग्राम पंचायत पांडेयपुर मुड़ेरा गांव निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अपनी पुत्री स्मिता श्रीवास्तव का विवाह कुशीनगर जिले के नेबुवा नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिसवा में मुकेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामनरेश से वर्ष 2022 में किया था। विवाह के बाद से ही उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करते रहते थे। आए दिन उसे मारते पीटते रहते थे। प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने बघौचघाट पुलिस को अपने पति मुकेश कुमार शीत सहित दस लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसका संज्ञान लेते हुए बघौचघाट पुलिस ने पीड़िता के पति सहित सहित दस आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट धमकी का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed