Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Don't let the color of your sweets spoil your health.

Deoria News: मिठाई का रंग न खराब कर दे सेहत

Sat, 07 Nov 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 07 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Don't let the color of your sweets spoil your health.
देवरिया। दिवाली पर मिठाई खरीदते समय सिर्फ उसका रंग और चमक देखकर भरोसा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। त्योहार पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट और खराब गुणवत्ता वाली सामग्री के इस्तेमाल का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

मिठाइयों को आकर्षक बनाने के लिए कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। टार्ट्राजीन का अधिक मात्रा में प्रयोग होता है।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की गाइडलाइन के अनुसार दूध, खोआ, पनीर और घी से बनी मिठाइयों में मिलावट और खराब गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल चिंता का विषय है। त्योहार पर मांग बढ़ने के कारण जोखिम और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

खराब मिठाई को रंग या सजावट के सहारे ताजा दिखाकर बेचने की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। मिलावटखोर त्योहारों पर अपनी जेबें भरने के लिए खोआ से लेकर दूध और जलेबी, इमरती तक में मिलावट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर और छेने की मिठाई में दूध के विकल्प, स्टार्च या खराब गुणवत्ता वाले कच्चे माल की मिलावट की जाती है। देसी घी के लड्डू में वनस्पति घी या अन्य सस्ती वसा का इस्तेमाल किए जाने की संभावना रहती है।
बूंदी और मोतीचूर के लड्डू में अधिक या गैर-अनुमत रंग और खराब तेल का इस्तेमाल होने का खतरा रहता है। जलेबी और इमरती में गैर-अनुमत रंग और बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल का प्रयोग होता है। रंगीन बर्फी और पेड़े में कृत्रिम रंगों का नियम विरुद्ध इस्तेमाल किया जा सकता है।

मिठाइयों में दूसरी धातु के वर्क का खतरा रहता है। दूध और रबड़ी में पानी, स्टार्च की मिलावट के साथ साफ-सफाई और सही तापमान पर भंडारण में लापरवाही से भी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed