फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dole procession turned into security

कड़ी सुरक्षा में निकला डोल जुलूस

Fri, 26 Aug 2016 10:56 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 26 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dole procession turned into security
युवकों ने करतब भी दिखाया। - फोटो : अमर उजाला
मेहरौनाघाट। कड़ी सुरक्षा के बीच लार में डोल जुलूस निकला। नगर भ्रमण करते हुए डीजे की धुन पर डोल लेकर देर शाम को चौक में पहुंचे जहां आरती के साथ मेले का समापन हुआ।
विज्ञापन


सफेद पोशाक में शामिल घारी के युवक जुलूस में अलग अंदाज में दिख रहे थे। भगवान के रूप में सजाई गई बच्चों की झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। परंपरागत तरीके से लार नगर में डोल जुलूस शुक्रवार की शाम को निकला। बाजार तिराहे पर सभी डोल एक साथ हुए। इसके बाद जुलूस चौक के लिए बढ़ा।
विज्ञापन


इसमें शामिल युवकों ने करतब भी दिखाया। वहीं जुलूस में बाजार के लोगों के तरफ से भारत माता और भगवान श्रीकृष्ण के रूप में प्रस्तुत की गई झांकियों की लोगों ने खूब सराहना की। डीजे के धुन पर भगवान का जयकारा लगाते हुए कृष्ण भक्त चौक में देर शाम को पहुंचे जहां आरती का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक डोल आयोजकों के साथ पांच से छह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा बाजार मुख्य गलियों और तिराहों पर पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। शाम को पहुंचे एएसपी ने डोल मेला का जायजा लिया। मझौलीराज में शुक्रवार को डोल जुलूस निकाला गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed