{"_id":"6a9c6233c161d19796080604","slug":"dola-procession-held-in-traditional-manner-in-lahar-deoria-news-c-208-1-deo1016-191025-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लार में परंपरागत तरीके से निकाला गया डोल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लार में परंपरागत तरीके से निकाला गया डोल जुलूस
Sun, 06 Sep 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
लार डोल जुलूस में मुस्तैद रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। नगर में परंपरागत तरीके से शनिवार को डोल जुलूस निकाला गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच 20 से अधिक डोल के साथ श्रद्धालु गाजे-बाजे की धुन पर थिरकते हुए चौक-चौराहों से होते हुए चौक वार्ड पहुंचे।
सभी डोलों की आरती कर पूजन किया गया। इसके बाद बेहतर झांकी और डोल सजाने वाले आयोजकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नगर में 108वें वर्ष भी डोल मेला उत्साह के साथ निकाला गया।
सबसे पहले घारी वार्ड का डोल लखु मोड़ पहुंचा। इसके बाद सोनराबारी का डोल पहुंच गया। उत्साहित युवाओं की टोली रास्ते में 10 से अधिक मटकों को फोड़ते हुए आगे-आगे चल रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच जुलूस मेन तिराहा पहुंचा। उधर से चनुकी मोड़, सराफा रोड और शिव मंदिर का डोल पहले से पहुंचे डोलों के साथ मिलाया गया। इसके बाद सभी एक साथ चलने लगे।
इस दौरान घरों की छतों से महिलाएं अपने आराध्य भगवान के जुलूस पर फूल बरसा रही थीं। जुलूस यूसुफ रोड के रास्ते कोइरी टोला वार्ड पहुंचा। रास्ते में लोगों ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण को फूल व जल चढ़ाकर मंगल की कामना की और आशीर्वाद लिया।
सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक डोल के साथ एक इंस्पेक्टर और दस से अधिक पुलिसकर्मी चल रहे थे। जुलूस की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी।