{"_id":"64dd29821777da88fc0642c4","slug":"dog-mauled-11-month-old-child-to-death-in-deoria-of-up-2023-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP : देवरिया में 11 माह के मासूम को चारपाई से उठा ले गया कुत्ता, खेत में नोंच कर मार डाला, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : देवरिया में 11 माह के मासूम को चारपाई से उठा ले गया कुत्ता, खेत में नोंच कर मार डाला, इलाके में दहशत
Thu, 17 Aug 2023 03:30 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Aug 2023 03:30 PM IST
सार
खेत में कुत्ते ने मासूम को नोंचकर मार डाला। मासूम के चीखने पर माता-पिता कुत्ते के पीछे दौड़े तो कुत्ता बच्चे को मुंह में दबाकर भागने लगा। कुछ देर बाद उसने बच्चे को खेत में छोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भटनी के उसका गांव में मंगलवार की शाम अंडा फार्म के पास चारपाई पर सो रहे 11 माह के मासूम को एक कुत्ता खेत में लेकर चला गया। वहां पर कुत्ते ने मासूम को नोंचकर मार डाला। मासूम के चीखने पर माता-पिता कुत्ते के पीछे दौड़े तो कुत्ता बच्चे को मुंह में दबाकर भागने लगा। कुछ देर बाद उसने बच्चे को खेत में छोड़ दिया।
विज्ञापन
इस हृदयविदारक घटना के बाद मां-पिता बदहवास हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद दोनों अपने गांव कन्नौज चले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग आवारा कुत्तों के आतंक से भयभीत हैं।
विज्ञापन
भटनी थाना क्षेत्र के उसका गांव में विशाल सिंह अंडा फार्म चलाते हैं। फार्म पर कन्नौज के रहने वाले नीरज कुमार अपनी पत्नी किरन व बच्चे के साथ रहकर दो महीने से मजदूरी करते हैं। मंगलवार की शाम नीरज व उनकी पत्नी किरन करीब 11 माह के बेटे लल्ला को चारपाई पर लिटाकर फार्म का काम कर रहे थे। तभी एक कुत्ता आया और मासूम को चारपाई से उठा लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: फिर हिला चौरीचौरा: उतरने से पहले चला दिया ऑटो, बच्ची की कुचलकर मौत
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर माता-पिता कुत्ते के पीछे बदहवास होकर दौड़ने लगे। तभी एक कुत्ता बच्चे को लेकर खेत में चला गया और नोंच-नोंच कर मार डाला। लोग बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद माता-पिता सदमे में हैं। दोनों दुःखी मन से रात में ही कन्नौज के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर रेल दोहरीकरण को मिली मंजूरी, 1269.8 करोड़ रुपये होंगे खर्च
एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि उसका गांव में कुत्ते के काटने से मासूम की मौत होने की जानकारी मिली है। परिजन अपने घर चले गए हैं। अगर मामले में तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी। जबकि फार्म मालिक विशाल सिंह ने बताया कि दो महीने पूर्व ही कन्नौज के रहने वाला दंपति अंडा फार्म पर कार्य करने आए थे। मंगलवार को हुई घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इससे सबक लेकर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहा जाएगा।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर रेल दोहरीकरण को मिली मंजूरी, 1269.8 करोड़ रुपये होंगे खर्च
एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि उसका गांव में कुत्ते के काटने से मासूम की मौत होने की जानकारी मिली है। परिजन अपने घर चले गए हैं। अगर मामले में तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी। जबकि फार्म मालिक विशाल सिंह ने बताया कि दो महीने पूर्व ही कन्नौज के रहने वाला दंपति अंडा फार्म पर कार्य करने आए थे। मंगलवार को हुई घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इससे सबक लेकर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहा जाएगा।