{"_id":"6a27078a2318b88e5a04fbca","slug":"doctors-left-the-administrative-office-and-remained-in-the-opd-deoria-news-c-208-1-deo1009-184025-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रशासनिक दफ्तर छोड़ ओपीडी में जमे रहे डाॅक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रशासनिक दफ्तर छोड़ ओपीडी में जमे रहे डाॅक्टर
Mon, 08 Jun 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी पीएचसी पर ओपीडी मे मरीज देख रहे डा. संजय कुमार
देवरिया। प्रशासनिक पद से त्यागपत्र देने के बाद कई चिकित्सक सोमवार को अपने कार्यालय में नहीं बैठे। कुछ चिकित्सक अवकाश पर चले गए तो किसी ने केवल मरीजों का इलाज किया। प्रशासनिक कार्यों से दूरी बनाए रखी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में अधीक्षक डॉ. एसके राव का कक्ष बंद था। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि अधीक्षक पांच दिन के आकस्मिक अवकाश पर चले गए हैं। अस्पताल की ओपीडी में तीन डॉक्टर मरीज देख रहे थे।
सुबह 11 बजे तक डॉ. नरेंद्र नवीन 55 मरीज, डॉ. रवि गुप्ता 24 मरीज, डॉ. अर्चना शाही 25 और डेंटिस्ट डॉ. सृष्टि 15 मरीज देख चुकी थीं। 45 मरीज को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। 175 मरीजों ने जांच और इलाज के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। देसही देवरिया के पिपरा दौला कदम सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. धनंजय कुशवाहा सोमवार की सुबह 7:50 बजेरी सीएचसी पहुंचे। आठ बजे ओपीडी में बैठकर मरीज देखना शुरू किए।
विज्ञापन
यहां आने वाले मरीजों को सामान्य तौर पर कोई परेशानी नहीं हुई। अन्य चिकित्सकों की भी मौजूदगी रही। उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े होने के नाते त्यागपत्र दिया हूं। आगे विभागीय फैसले या निर्देश का पूर्णतः पालन किया जाएगा। भाटपार रानी पीएचसी के प्रभारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने स्थानांतरण के बाद सोमवार को महेन पीएचसी पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसुई के चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश का भाटपार रानी पीएचसी का प्रभार सौंपा गया है,मगर सोमवार को कार्यभार नहीं संभाला। इससे यहां का प्रशासनिक कार्य पूरे दिन ठप रहा। यहां रोस्टर के अनुसार डॉ. संजय कुमार और संविदा चिकित्सक डॉ. आबिद दोपहर 12 बजे ओपीडी में 65 मरीजों को देख चुके थे। ओपीडी बंद होने के बाद 2:00 बजे तक मरीजों की कुल संख्या 145 हो गई थी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रहीं। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया और ओपीडी संचालित होती रही। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर विभागीय कार्य से जिला मुख्यालय पर हैं। उन्होंने कहा कि पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं और मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।