फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Doctor's dead body found in SUV on roadside, panic

Deoria News: सड़क किनारे एसयूवी में मिला डाक्टर का शव, हड़कंप

Tue, 30 Jul 2024 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Doctor's dead body found in SUV on roadside, panic
महुआडीह के अमारी चौराहा पर इसी वाहन में मिला है डाक्टर जुनैद का शव।संवाद
सड़क किनारे एसयूवी में मिला डाक्टर का शव, हड़कंप
विज्ञापन

- महुआडीह थानाक्षेत्र क्षेत्र के अमारी चौराहा पर काली मंदिर का मामला
-गाड़ी में मिली शराब की बोतलें और सिगरेट के पैकेट, नाक से निकला था खून
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र क्षेत्र के अमारी चौराहा पर काली मंदिर के पास सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में एक एसयूवी में डॉक्टर की लाश मिली। अंदर से बंद गाड़ी का लॉक तोड़कर शव को निकाला गया। गाड़ी नंबर की मदद से मृतक के परिजनों के बारे में पता लगाया गया, जिसके बाद उसकी शिनाख्त हुई। शव की नाक से खून बहा था और गाड़ी में शराब और सिगरेट के पैकेट पड़े थे। डॉक्टर की हत्या हुई है या यह सामान्य मौत है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात 10.30 से 11.00 बजे के बीच में कुछ लोगों ने क्रीम कलर का एक चारपहिया वाहन अमारी चौराहा पर काली मंदिर के पास सड़क किनारे रुकते हुए देखी। सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तक भी गाड़ी जब उसी हालत में वहां खड़ी रही, तो लोगों को शक हुआ। कुछ लोगों ने गाड़ी के अंदर झांक कर देखा तो उसमें एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पिछली सीट पर पड़ा दिखा। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। वाहन के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे। पुलिस ने लॉक तोड़ा तो अंदर व्यक्ति मृत पड़ा था। वाहन नंबर से पुलिस ने परिजनों का पता लगाया और उन्हें सूचना दी। कुछ ही समय में परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त डा. जुनैद महसिम सिद्दीकी (40) के रूप में की। डॉ. जुनैद मूलत: रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रहने वाले थे और पत्नी अफसाना खातून और एक बेटे व बेटी के साथ गोरखपुर में रहते थे। हालांकि घरवाले जुनैद को भले डॉक्टर बता रहे हैं पर गांववाले इस पर संदेह खड़ा कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जुनैद कुछ साल पहले घर से भाग गया था, जब लौटा तो उसने घरवालों से बताया कि वह डॉक्टर बन गया है, लेकिन वह कहां प्रैक्टिस करता है इस बारे में घरवालों ने कभी नहीं बताया। उधर, पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ नवीन चौधरी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




गाड़ी में डॉ. जुनैद के साथ और कौन था
पुलिस ने जब गाड़ी का लॉक तोड़ा तो डॉ. जुनैद का शव पिछली सीट पर पड़ा था। यानी यहां तक गाड़ी कोई और लेकर आया था। गाड़ी रविवार रात जब मंदिर के सामने खड़ी हुई, तब कुछ लोगों ने उसमें से तीन लोगों को निकलते देखा था। वे तीन लोग कौन थे और जुनैद को उस हालत में छोड़कर क्यों चले गए, यह सवाल उठ रहा है। वाहन के अंदर शराब और सिगरेट के पैकेट जिस तरह मिले, उससे भी यही लगता है कि गाड़ी में जरूर ही कोई और था। पुलिस का कहना है कि घरवालों ने जुनैद की हत्या को लेकर कोई आशंका नहीं जताई है। फिर भी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे बड़े थे जुनैद
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रहने वाले अफामुल्लाह सिद्दीकी ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उनकी चार संताने थी। तीन बेटे और एक बेटी। जुनैद उनमें सबसे बड़े थे। इसके बाद जावेद, तौहीद और बहन शाहीन। दूसरी शादी के कुछ महीनों बाद ही अफामुल्लाह की मौत हो गई। दूसरी पत्नी से कोई संतान नहीं है। माता-पिता की मौत के बाद जुनैद अपने हिस्से की जमीन बेच कर परिवार से अलग रहने लगे। हालांकि उनका भाई-बहन से संबंध अच्छा था लेकिन सौतेली मां से उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे। सात साल पहले जुनैद ने तरकुलवा थाना क्षेत्र के दुबे टोला की रहने वाली अफसाना खातून से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article