फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Doctor's car going home from clinic attacked

Deoria News: क्लीनिक से घर जा रहे चिकित्सक की कार पर हमला

Sun, 13 Aug 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 13 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Doctor's car going home from clinic attacked
सलेमपुर। क्लीनिक से घर जा रहे एक चिकित्सक की कार पर शुक्रवार की शाम को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर लाठी, डंडे से पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया गया। चीख पुकार की आवाज सुन दौड़े लोगों को देख आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने घायल डॉक्टर को सीएचसी लार पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। डाॅक्टर की तहरीर पर पुलिस ने लार नगर के दानिश, जाहिद और आमीर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लार नगर के तिवारी टोला वार्ड निवासी डाॅ. शादाब आलम लारी का सोनराबारी में क्लीनिक है। तहरीर के मुताबिक रोज की तरह शुक्रवार को शाम सात बजे अपने सहयोगी के साथ कार से क्लीनिक से घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में कुछ लोगों ने कार पर लाठी, डंडा व ईंट से हमला कर दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक कार पर हुए हमला से डॉक्टर सहम गए। बाहर निकले तो हमलावरों ने लाठी, डंडे से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सरेराह मारपीट की घटना से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। चीख पुकार की आवाज सुन आस-पास के लोग दौड़े, यह देख आरोपी फरार हो गए। किसी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घायल डॉक्टर को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई। उधर डॉक्टर पर हुए हमले की जानकारी पर इलाके के लोगों की भीड़ अस्पताल में जुट गई। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

...
हवाई फायरिंग की सूचना से पुलिस रही परेशान
डॉक्टर शादाब आलम की कार पर जिस समय हमला हुआ उनकी कार के सभी शीशे बंद थे। इस पर डंडे से वार से तेज आवाज हुई। इस पर किसी ने डॉक्टर के चाचा को हवाई फायरिंग की सूचना दे दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे लोग सहम गए। वहीं पुलिस परेशान रही। जांच में फायरिंग की बात गलत निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed