फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   do the patch work on urbam roads : shahi

शहर की सड़कों का गड्ढा भरवाने के लिए पैचवर्क कराएं : शाही

Sun, 07 Aug 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
do the patch work on urbam roads : shahi
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निर्माणाधीन नाले का किया निरीक्षण। - फोटो : DEORIA
शहर की सड़कों का गड्ढा भरवाने के लिए पैचवर्क कराएं : शाही
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को शहर के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील दिवस में लोगों की फरियाद भी सुनी। अफसरों से लोगों की समस्याओं का निराकरण गंभीरता से करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़कों के गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क काम कराने को कहा।

मंत्री सबसे पहले शहर के रेलवे स्टेशन पर कूड़ा डंपिग प्वाइंट पहुंचे, उन्होंने इधर कूड़ा बिखरा देखकर कहा कि इसके सही तरीके से निस्तारित करने की व्यवस्था की जाए। इसके बाद उसरा स्थित निर्माणाधीन कूड़ा डंपिग ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया। बड़े नाला के निर्माण में तेजी लाने को कहा। मंत्री ने कहा कि शहर में जलभराव न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। ईओ रोहित सिंह को कहा कि सिल्ट सफाई कराई जाए, ताकि लोगों को बारिश होने पर दिक्कत न हो। इसके बाद मंत्री ने न्यूकालोनी मोहल्ले में सफाई व्यवस्था का हाल जाना। कुछ जगहों पर सड़कों को खराब पाए जाने पर नगर पालिक के जिम्मेदारों को सड़क का पैचवर्क कराने का आदेश दिया। शहर के विभिन्न जगहों का निरीक्षण करने के बाद कलेक्ट्रेट के निर्माणाधीन भवन पहुंचे, जहां पर कार्य की प्रगति के बारे जानकारी ली। इसके बाद सदर तहसील का निरीक्षण कर साफ सफाई बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने समाधान दिवस पर कुछ देर तक लोगों की समस्याओं को सुनी। विभिन्न विभागों से मौजूद अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुनकर निराकरण करें। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सदर सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed