फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Do not take cold and cough lightly in winter

Deoria News: ठंड में हो सर्दी-जुकाम तो हल्के में न लें

Tue, 14 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Do not take cold and cough lightly in winter
देवरिया। ठंड में इंफेक्शन की वजह से खांसी और जुकाम होने पर हल्के में न लें। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इसका असर कान पर भी पड़ सकता है। इन दिनों लोगों को कान में दर्द, भारीपन, कम सुनाई देने की परेशानी हो रही है तो कुछ को कान से ब्लड भी आ रहा है। मेडिकल काॅलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना करीब 40 से 50 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीमारी के ठीक होने में एक से दो सप्ताह का समय लग सकता है। तापमान गिरने से ठंड बढ़ी है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं और सर्दी, जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें लापरवाही भारी पड़ रही है। इंफेक्शन से कान और गले को जोड़ने वाली नली में सूजन के कारण कान में दिक्कत हो रही है। कान में दर्द, भारीपन, कम सुनाई देने लग रहा है। कुछ को सुनाई देना बंद हो जा रहा है तो कुछ के कान से ब्लड भी आ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग की ओपीडी में इस तरह के मरीजों में इजाफा हुआ है। हर रोज 40 से 50 मरीज आ रहे हैं। इनमें चार से पांच कान से ब्लड आने की शिकायत लेकर आते हैं। डॉक्टर दवा देने के साथ सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed