फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dmtakenmeeting

बड़े बकायेदारों से होगी राजस्व वसूली : डीएम

Sat, 24 Sep 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
dmtakenmeeting
बड़े बकायेदारों से होगी राजस्व वसूली : डीएम
विज्ञापन

अगस्त माह में कुल 3278 राजस्व वादों का हुआ निस्तारण
जिलाधिकारी ने की राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के अगस्त माह के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के त्वरित निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों से वसूली करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। अगस्त माह में वादों के त्वरित निस्तारण के जो निर्देश दिए गए थे। उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। अगस्त माह में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों द्वारा कुल 3,278 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि जनपद स्तर पर पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया जाए। जनपद स्तर पर सर्वाधिक 310 प्रकरण अपर उपजिलाधिकारी प्रथम के न्यायालय तथा 244 राजस्व वाद मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय में लंबित हैं।
विज्ञापन

तहसील स्तर पर सर्वाधिक देवरिया सदर में 1135 प्रकरण लंबित पाए गए। उन्होंने जनपद के 10 बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली का मुद्दा समीक्षा बैठक में उठाया। मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद ने बताया कि रूबी सिंह, गुरुदेव मिश्र, श्याम सुंदर यादव, झब्बू लाल, बाबूनंदन यादव, मनीष कुमार राय, विनय कुमार यादव, नंदलाल गुप्ता, रामायण गिरी तथा धीरेंद्र जनपद के 10 बड़े राजस्व बकायेदार हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी के साथ हर तहसील के दस-दस बड़े बकायेदारों से अभियान चलाकर राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 720 लाभार्थियों के खाते में 2850 लाख रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं। भुगतान के लिए कुल 27 दावे लंबित हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। डीएम ने सभी तहसीलों में भू-राजस्व वसूली तथा पट्टा आवंटन की भी समीक्षा की। उन्होंने सलेमपुर तहसील में जारी गतिरोध के विषय में जानकारी प्राप्त कर एसडीएम सलेमपुर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। उन्होंने तहसील के अधिवक्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर गतिरोध समाप्त करने के निर्देेश दिए।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह, एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय, एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed