फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM wrote letter for action against EO

ईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम ने लिखा पत्र

Sat, 17 Jul 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM wrote letter for action against EO
ईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम ने लिखा पत्र
विज्ञापन

तबादले के बाद भी नहीं छूट रहा ईओ का विवादों से पीछा, ठेकेदार से वसूले जाएंगे 5.85 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। नगर पंचायत के ईओ उपेंद्र नाथ सिंह का गोरखपुर जनपद में तबादला कर दिया गया है। इसके बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। तबादले के दूसरे दिन डीएम ने तीसरी बार शासन में ईओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को पत्र भेजा।
इससे पहले राष्ट्रीय ध्वज के अपमान और सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर डीएम आशुतोष निरंजन ने नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव को ईओ के खिलाफ कार्रवाई को पत्र लिख चुके हैं। 16 जुलाई को डीएम ने रुद्रपुर में शौचालय के निर्माण और स्कूल के कायाकल्प योजना में अनियमितता की जांच के बाद करीब छह लाख रुपये के गबन के आरोप में ईओ और अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कार्यों में व्यय की गई अतिरिक्त धनराशि की ठेकेदार से वसूली करने और उसे काली सूची में डालने का भी निर्देश दिया है। मामले की जांच एडीएम प्रशासन, एसडीएम और कोषागार अधिकारी से कराई गई। जिसमें बसस्टेशन परिसर में शौचालय के निर्माण में निर्धारित धनराशि से दो लाख रुपये अधिक का भुगतान किया गया। वहीं आदर्श प्राथमिक स्कूल और बीआरसी के कायाकल्प योजना में करीब तीन लाख रुपये की अधिक धनराशि की गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया। तीन निर्माण कार्यों को मिलाकर करीब 5.85 लाख रुपये गोलमाल करने का मामला प्रकाश में आया है। डीएम ने शासन को कार्रवाई के लिए डीओ लेटर भेजकर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर गबन किए गए धन की वसूली करने का वर्तमान ईओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने लिया ईओ का चार्ज, भुगतान रजिस्टर जब्त
रुद्रपुर। विवादों में घिरे ईओ उपेंद्र नाथ सिंह के तबादले के बाद शनिवार को एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने नगर पंचायत का चार्ज ले लिया। उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर भुगतान रजिस्टर और निर्माण कार्य से जुडे़ अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भुगतान से संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर लिया। उन्होंने कहा कि डीएम के निर्देश पर अनियमितता में लिप्त ठेकेदार को काली सूची में डालकर अतिरिक्त धन की रिकवरी कराई जाएगी। ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed