{"_id":"6ac69776aa65513ec202b457","slug":"information-about-the-schemes-was-disseminated-through-street-plays-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-193760-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नुक्कड़ नाटक के जरिए योजनाओं के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नुक्कड़ नाटक के जरिए योजनाओं के बारे में बताया
Thu, 08 Oct 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ‘नमो सेवा : अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए।
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
सुदामा चौराहा, इंदुपुर चौराहा और रामलक्षण चौराहा पर प्रस्तुतियां देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
कलाकारों ने नाटक के जरिये विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनहितकारी कार्यों की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है।