फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM visits Majhgaon PHC; doctor absent.

Deoria News: पीएचसी मझगांवा पहुंचे डीएम, डॉक्टर अनुपस्थित

Sat, 08 Aug 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
DM visits Majhgaon PHC; doctor absent.
पैकौली। प्राथमिक विद्यालय कतरारी, मझगांवा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा का शुक्रवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, इलेक्ट्रीशियन, दाई समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर अनुपस्थित कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली और कार्रवाई के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय कतरारी और मझगांवा के निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थिति पंजिका देखी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर किताब पढ़वाया और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता परखी। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ-सफाई बेहतर रखने के साथ मरीजों को समय से दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed