फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM-SP inspected the booths

Deoria News: डीएम-एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

Wed, 26 Apr 2023 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
DM-SP inspected the booths
बरहज बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में मतगणना स्थली का निरीक्षण करते डीएम और एसपी संवाद
कहा- बूथों पर प्रकाश, प्याऊ और शौचालय की करें समुचित व्यवस्था
विज्ञापन

-मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का डीएम की व्यवस्था देखी
-291 बरहज में 45 और भलुअनी में बनाए गए हैं 29 बूथ
फोटो समाचार-25डीईओ 133,
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. संकल्प शर्मा ने मंगलवार को बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम बरहज में बनाए गए मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का भी हाल जाना। गौरा-बरहज में निकाय चुनाव को लेकर 45 और भलुअनी में 29 बूथ बनाए गए हैं।
अधिकारियों का काफिला बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज परिसर में पहुंचा, जहां से रवाना होने वाली पोलिंग पार्टी, मतपेटिका रखे जाने वाले स्ट्रांग रूम और बरहज-भलुअनी चुनाव की मतगणना के लिए बनाए जाने वाले काउंटर आदि के बारे में जानकारी ली, जबकि प्याऊ, सुरक्षा आदि की भी पड़ताल की। भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अधिकारियों ने संवेदनशील-अतिसंवेदनशील बूथों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भलुअनी में पांच बूथ बनाया जाना है। जहां निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार कराई गई व्यवस्था की जांच की। डीएम और एसपी ने जिम्मेदारों से बूथों पर प्रकाश, दिव्यांगों की सहूलियत के लिए बनाए गए रैंप, प्याऊ, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त करा लेने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने अतिसंवेदनशील प्लस बूथ जरार मानिक का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत चुनाव में हुए विवाद के बारे में भी जानकारी लेते हुए निकाय चुनाव में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। सामुदायिक शौचालय में ताला लगा होने पर डीपीआरओ को फोन पर निर्देशित किया। इस मौके पर एसडीएम योगेश कुमार, सूचना अधिकारी शांतनु कुमार, तहसीलदार अश्वनी कुमार, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी, भलुअनी इंस्पेक्टर बीबी राजभर, सदानंद यादव आदि मौजूद रहे।

-------
इंसेट में-
समय से पूर्व असलहा जमा करा लें अधिकारी
बरहज। निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सतर्क है। बरहज और भलुअनी में असलहा जमा कराने की गति पर खेद प्रकट करते हुए डीएम और एसपी ने मातहतों को समय से पूर्व असलहा जमा करा लेने का निर्देश दिया। अधिकारियों के अनुसार बरहज में 706 में 55 प्रतिशत और भलुअनी में 409 लाइसेंसी असलहों में महज 65 प्रतिशत जमा कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed