{"_id":"65f9d9353d2a170b460ae873","slug":"dm-sp-inspected-bihar-border-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-121755-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम-एसपी ने बलुआ अफगान बिहार बाॅर्डर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम-एसपी ने बलुआ अफगान बिहार बाॅर्डर का किया निरीक्षण
Tue, 19 Mar 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
भटनी के बलुआ अफगान बिहार बार्डर का निरीक्षण करते डीएम व एसपीफोटो- संवाद
फोटो समाचार.....
आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। यूपी-बिहार सीमा के बलुआ अफगान पहुंचे डीएम अखंड प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा ने वाहनों की जांच कराई। उन्होंने यूपी-बिहार सीमा का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रशासन अलर्ट मूड में है। डीएम-एसपी शांति पूर्व चुनाव कराने के तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए यूपी बिहार बॉर्डर पर भटनी थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान बाॅर्डर पर निरीक्षण किया। इसके बाद उनकी मौजूदगी में प्रवेश करने वाली वाहनों की चेकिंग की गई। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को लगातार चेकिंग करने व सतर्क रहने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने इसके अलावा लक्ष्मीपुर, सल्लहपुर, केवनिया बाॅर्डर का भी जायजा लिया। इस दौरान सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह, एसओ उदय शंकर कुशवाहा, एसआई हवलदार राम, चंद्रभूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।