फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm sent matdata jagrukta vehicle

डीएम ने मतदाता जागरुकता वाहन को किया रवाना

Fri, 26 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
dm sent matdata jagrukta vehicle
डीएम ने मतदाता जागरुकता वाहन को किया रवाना
विज्ञापन

वाहन के माध्यम से ईवीएम और वीवीपीएटी सहित मतदान प्रक्रिया से संबंधित दी जाएगी जानकारी
रोस्टरवार सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचेगा वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से चार एलईडी मतदाता जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये जागरुकता वाहन जनपद के सभी 2733 मतदेय स्थलों तथा प्रमुख स्थानों, चौराहों एवं कस्बों, बाजारों में रोस्टरवार पहुंचेंगे, जहां मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वोट भविष्य चुनने का अधिकार है। मतदान की प्रक्रिया के संबंध में सभी जानकारी मतदाताओं के पास होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से चार एलईडी जागरुकता वाहनों को रवाना किया गया है, जो देवरिया सदर, पथरदेवा, भाटपाररानी और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। एलईडी जागरुकता वाहन के साथ दो मास्टर ट्रेनर भी रहेंगे जो ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी देने के साथ मतदान की प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि जागरुकता वाहनों द्वारा रोस्टरवार तरीके से जनपद के सभी विधानसभाओं के 2733 मतदेय स्थलों को कवर किया जाएगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी, वरिष्ठ सहायक राकेश प्रकाश एवं वरिष्ठ सहायक विजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed