फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM's initiative, entrepreneurs are taking steps to buy stubble

डीएम की पहल, पराली खरीदने लिए उद्यमी बढ़ा रहे कदम

Wed, 09 Nov 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
DM's initiative, entrepreneurs are taking steps to buy stubble
पराली के प्रबंधन को लेकर उद्यमियों संग बैठक करते जिलाधिकारी। - फोटो : DEORIA
डीएम की पहल, पराली खरीदने लिए उद्यमी बढ़ा रहे कदम
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बायो एनर्जी बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने पराली के व्यावसायिक प्रयोग को बढ़ावा देने का निर्देश दिया और पराली निस्तारण को लेकर एग्रीगेटर उद्यमी और किसानों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कराया गया। बैठक में शुभम बायो एनर्जी देवरिया और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के उद्यमी आकाश श्रीवास्तव ने किसानों से पराली खरीद का आश्वासन दिया।
शुभम बायो एनर्जी और किसानों के बीच 150 रुपये क्विंटल की दर से पराली खरीद पर सहमति बनी। शुभम बायो एनर्जी आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करके पराली से बॉयो कोल बनाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पराली के व्यावसायिक उपयोग के लिए जागरुकता अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पराली में आग लगाने से किसानों को आर्थिक लाभ नहीं मिलता है, बल्कि पर्यावरण को नुकसान ही होता है। किसान पराली के माध्यम से अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से पराली के क्रय को प्रोत्साहन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ अपने-अपने क्षेत्रों में पराली क्रय को प्रोत्साहन दें और भूसे को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर गोशाला में उपलब्ध कराएं।
इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, उप कृषि निदेशक विकेश पटेल, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

शुभम बायो एनर्जी ने 15 हजार में खरीदी दस टन पराली
सदर तहसील के रतनपुरा गांव में उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में किसान दयानंद गुप्ता स्व. शिवनाथ गुप्ता से दस टन पराली 15000 रुपये में शुभम बायो एनर्जी ने क्रय किया। उपजिलाधिकारी ने किसानों से पराली को नहीं जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान पराली का विक्रय करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस दौरान उप कृषि निदेशक विकेश पटेल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed