फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM reached the sugarcane weighing center, got to know the problem from the farmers

Deoria News: गन्ना तौल केंद्र पहुंचे डीएम, किसानों से दिक्कत जानी

Tue, 27 Dec 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM reached the sugarcane weighing center, got to know the problem from the farmers
गन्ना तौल केंद्र पहुंचे डीएम, किसानों से दिक्कत जानी
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी ने मंगलवार को मिसकारी स्थित गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्र प्रभारी नदारद मिले। किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि पर्ची होने के बावजूद क्रय केंद्र की ओर से गन्ने का उठान नहीं किया जा रहा है। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
घंटों तक उन्हें इंतजार करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने कहा कि गन्ना उठान में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भलुआ दुबे निवासी विजय सिंह ने बताया कि वह दो दिनों से अपना गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर उपस्थित हैं। किसान दिग्विजय ने भी क्रय केंद्र की ओर से गन्ने का उठान न होने की शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर ही मोबाइल फोन से जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला को शाम तक समस्त 11 ट्रॉली गन्ने का उठान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किसानों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि यदि आज शाम तक गन्ने का उठान नहीं होता है तो उन्हें फोन पर बताएं। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed