फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm inspired handicapped for vote

Deoria News: डीएम ने दिव्यांगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

Sat, 13 Apr 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Apr 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
dm inspired handicapped for vote
डीएम ने दिव्यांग मतदाताओं से किया संवाद, मतदान के लिए किया प्रेरित।संवाद
फोटो समाचार......
विज्ञापन


डीएम ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं से भी संवाद किया और उन्हें लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर पहुंचे। उक्त मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 179 में 918 मतदाता आगामी एक जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बूथ पर रैंप मरम्मत का कार्य होता मिला। इसके पश्चात जिलाधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया बुद्धू खान में पहुंचे। संवेदनशील श्रेणी के इस बूथ में 1136 मतदाता हैं। डीएम ने गत चुनावों के इतिहास के विषय में जानकारी ली और ग्राम प्रधान को पत्र सौंपकर जनपद के बाहर रह रहे मतदाताओं को बुलाने का अनुरोध किया। प्राथमिक विद्यालय रामपुर हिरामन में बने बूथ संख्या 75 एवं बूथ संख्या 76 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मदरापाली में रैंप, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, चार्जिंग पॉइंट इत्यादि की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, कौलाछापर में नए सिरे से रंगाई-पुताई करने के लिए निर्देशित किया। उक्त केंद्र पर डीएम ने दिव्यांग मतदाताओं से संवाद भी किया तथा उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया। डीएम ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से रैंप एवं व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने दिव्यांगजनों से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय दिघवा पोटवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय देसही देवरिया, प्राथमिक विद्यालय इमिलिया, प्राथमिक विद्यालय पकड़ी वीरभद्र, सामुदायिक भवन गोपालपुर, प्राथमिक विद्यालय नौतन हथियागढ़ व प्राथमिक विद्यालय कोटवा बावन मोर्चा का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसडीएम अवधेश निगम, सीओ संजय रेड्डी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed