फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm inspected solar energy plant

विकास की दिशा में बढ़े सौर विद्युत के कदम

Sat, 14 May 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
dm inspected solar energy plant
विकास की दिशा में बढ़े सौर विद्युत के कदम
विज्ञापन

डीएम ने किया बोड़िया अनंत गांव में निर्माणाधीन सोलर प्लांट का निरीक्षण
जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी परियोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास खंड बैतालपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोड़िया अनंत गांव में 40 मेगावाट सौर विद्युत उत्पादन क्षमता की परियोजना का निर्माण अंतिम चरण में है। जल्द ही सोलर प्लांट से विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्रा ने शनिवार को परियोजना का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी सुबह बोड़िया अनंत गांव पहुंचे। यहां एमप्लस सोलर एनर्जी सॉल्यूसंस की ओर से 40 मेगावाट के सोलर एनर्जी प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और कंपनी द्वारा जोर-शोर से कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सोलर एनर्जी प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। एमप्लस कंपनी के प्रतिनिधि अभिषेक यादव ने बताया कि इस समय जिले में ऊर्जा की कुल मांग लगभग 45 मेगावाट है और यह प्लांट 40 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन करेगा। डेढ़ सौ एकड़ में फैली इस परियोजना में 1,09,424 सोलर मॉड्यूल लगे हैं। इस प्लांट से उत्पादित होने वाली बिजली की आपूर्ति 220 केवी कतरारी बिजली उपकेंद्र को की जाएगी। इसके लिए गांव से कतरारी बिजली उपकेंद्र के बीच 22 विद्युत टॉवर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने परियोजना को जनपद के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने के साथ ही जिले में विद्युत आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा। बिना किसी प्रदूषण के क्लीन एनर्जी मिलेगी जो सतत विकास के अनुरूप होगा। इससे बिजली के साथ ही लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास में तेजी आएगी। यह परियोजना जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट आलोक वर्मा, संजय चौधरी, गौरव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed