फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm inspected rivers cut point

संसोधित : जिलाधिकारी ने किया राप्ती और गोर्रा नदी पर हो रहे कटानरोधी कार्यो का निरीक्षण

Sat, 22 Jun 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Jun 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
dm inspected rivers cut point
फोटो समाचार
विज्ञापन

30 जून तक पूर्ण हो सभी परियोजनाएं : डीएम
जनपद के समस्त तटबंधों की हो पेट्रोलिंग, चूहे का बिल, साही की मांद पाटने के निर्देश
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रुद्रपुर। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार को गोर्रा और राप्ती नदी पर बाढ़ नियंत्रण खंड की ओर से किए जा रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण से जुड़ीं समस्त परियोजनाएं 30 जून तक पूरी कर ली जाएं। डीएम ने बंधों के चूहों के बिल पाटने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में रुद्रपुर में बाढ़ नियंत्रण से जुड़ीं पांच परियोजनाओं पर कार्य किया गया है। इसमें 2 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित नगवा जमींदारी तटबंध पर नगवां खास में कटान स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना, 2.81 करोड़ रुपये की लागत से नकइल-सेमरौना तटबंध पर ग्राम तलसपुरवा में पीपी गैवियन रोप में जिओ बैग भरकर एज कटिंग से कटाव रोकना, 3.68 करोड़ रुपये की लागत से गोर्रा नदी के बाएं तट पर स्थित पिड़रा-करनपुर तटबंध के ग्राम करौता में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य परियोजना, पांडेय माझा-जोगिया तटबंध पर 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से ग्राम शीतल माझा में तथा कटान निरोधी कार्य की पुनर्स्थापना तथा राप्ती नदी पर स्थित नकइल-सेमरौना तटबंध पर पिच रोड निर्माण की परियोजना शामिल है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कायम कर पूर्व के बाढ़ के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अधिशासी अभियन्ता को बाढ़ नियंत्रण के लिए सभी आठ संवेदनशील तटबंधों की निगरानी करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि किसी तटबंध में कोई कमी दिखे तो उसे समय रहते दूर कर लिया जाए। डीएम ने बताया कि दो वायरलेस स्टेशन पर पिड़रा घाट और पिंडी में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम रत्नेश तिवारी, प्रशिक्षु एसडीएम धीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ नियंत्रण खंड राधेश्याम प्रसाद, सहायक अभियंता सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed