{"_id":"65fb28979f7dc254220341f6","slug":"dm-inspected-polling-booths-deoria-news-c-208-1-deo1004-121847-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रधान पाती लिखकर परदेशियों को मतदान के लिए बुलाएंगे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रधान पाती लिखकर परदेशियों को मतदान के लिए बुलाएंगे गांव
Wed, 20 Mar 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.............
डीएम और एसपी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक बूथों का किया भ्रमण, दिए निर्देश
कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर डीएम का विशेष जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी मतदान केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों को चिह्नित कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, प्रधान से पाती लिखकर परदेश में रहने वालों को मतदान के लिए गांव बुलाने को कहा।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवां पांडेय पहुंचे। मतदान केंद्र पर एक बूथ है, जहां 962 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम ने पिछले चुनाव के मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। बताया गया कि अधिकांश मतदाता मुंबई और गुजरात रहते हैं, जिसकी वजह से गत लोकसभा चुनाव में 50 प्रतिशत मतदान ही हो सका था। इस पर डीएम ने गांव के प्रधान मंजेश को सभी लोगों को पाती लिखकर बुलाने का दायित्व सौंपा।
इसके बाद डीएम और एसपी ने राजकीय हाईस्कूल सवना लक्ष्मण का निरीक्षण किया। यहां डीएम ने गत चुनाव के बारे में जानकारी ली। डीएम एवं एसपी ने बखरा इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय डमर भिस्वां, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवर बखरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुर, बखरा इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय सवना परशुराम सहित विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, तहसीलदार कृष्णकांत मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।