{"_id":"6a29ac5204dbde9da60c04a7","slug":"dm-inspected-ongoing-projects-and-checked-the-quality-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184139-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निर्माणाधीन परियोजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता भी जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निर्माणाधीन परियोजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता भी जांची
Wed, 10 Jun 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को परसिया मिश्र गांव में निर्माणाधीन दो महत्वपूर्ण सरकारी परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अपनी सरकारी गाड़ी सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे रुकवाई और वहां से करीब 200 मीटर पैदल चलकर निर्माण स्थल तक पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई।
डीएम ने सबसे पहले निर्माणाधीन जीएसटी कार्यालय एवं आवासीय भवन परियोजना का जायजा लिया। करीब 20.09 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में कार्यालय भवन और आवासीय भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
सितंबर 2025 में शुरू हुई इस परियोजना को दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का बारीकी से परीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, डुमवलिया की निर्माणाधीन परियोजना के निरीक्षण के लिए पहुंचे। लगभग 24.78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस विद्यालय का निर्माण कार्य फरवरी 2026 में शुरू हुआ है, जिसकी पूर्णता तिथि अगस्त 2027 निर्धारित है।
डीएम ने भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने और तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान कार्यदायी संस्थाओं सीएनडीएस और सीडको के अभियंता, डीएसटीओ अंगद यादव, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया आदि उपस्थित रहे।