फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm inspected chc lar

Deoria News: बच्चों का सिरप नहीं मिलने पर डीएम हुए नाराज

Fri, 23 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
dm inspected chc lar
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार का किया निरीक्षण।संवाद - फोटो : DEORIA
बच्चों का सिरप नहीं मिलने पर डीएम हुए नाराज
विज्ञापन

लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को लार सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान औषधि वितरण कक्ष में बच्चों का सिरप नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। महिला के हाथ में प्राइवेट एक्स-रे फिल्म देख पूछा तो उसने बाहर से एक्स-रे कराने की बात कही। इस पर उन्होंने सीएमओ को फोन कर तत्काल एक्स-रे प्लेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह सबसे पहले पर्ची काउंटर पर पहुंचे। मरीजों से पूछा कि इलाज किस प्रकार का मिल रहा है। बाहर से दवाएं खरीदनी तो नहीं पड़ रही हैं। इस पर तीमारदारों ने दवाएं मिलने की बात कहीं। अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे के नियमित चलने की जानकारी ली। दंत शल्य कक्ष में मौजूद डेंटल सर्जन डॉ. शालिनी, डॉ. रजनीश पांडेय से दवाओं और उपकरणों के बारे में पूछा। उन्होंने अस्पताल आए दंत रोगियों के आरसीटी के बारे में भी डॉक्टरों से जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टेलीमेडिसिन कक्ष बंद मिला। उसी कक्ष में आयुष्मान कार्ड भी बनता है। कार्ड बनवाने के इंतजार में बैठे एक दिव्यांग को देख डीएम ने फौरन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। वहीं, शौचालय बंद होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। औषधि वितरण कक्ष के बाहर दवाओं के इंतजार में खड़े नदौली के रोहित यादव से काउंटर के सामने खड़े होने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि बच्चा बीमार है। चार दवाएं अंदर से मिल गई हैं। एक सिरप नहीं मिल रहा है। इस पर डीएम ने औषधि कक्ष में मौजूद फार्मासिस्ट शैलेंद्र यादव से पूछा तो उन्होंने कहा कि स्टोर रूम से सिरप मंगाई जा रही है। डीएम ने मरीजों को दवा समय से उपलब्ध न कराने पर उन्हें फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम तकरीबन 10 मिनट तक काउंटर के समीप खड़े होकर मरीजों से बात कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते रहे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. बीवी सिंह, डॉ. इनायत हुसैन, ईओ राजननाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
शौचालय के हैंडल पर चढ़ा दिए प्लास्टर
लार। सीएचसी निरीक्षण के दौरान डीएम ने महिला, पुरुष शौचालय का निरीक्षण किया। इसमें एक शौचालय ठीक मिला। वहीं, दूसरे शौचालय के हैंडल को पट्टी से बांधा गया था। इस पर उन्होंने कहा कि प्लास्टर चढ़ा दिए हो क्या। इसे जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।
अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की मांग
लार। नगर के धर्मेंद्र सिंह ने अस्पताल परिसर में डीएम से ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में फंड बचा हुआ है। डीएम ने ईओ राजननाथ तिवारी से इसे कराने को कहा। वहीं, खराब हुई क्षेत्र की सड़कों व लार में टेक्निकल कॉलेज खुलवाने को लेकर छात्र नेता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने डीएम से मांग की। संवाद

मठ आश्रम पहुंच किया पूजन
लार। अस्पताल निरीक्षण के बाद नगर के मठ आश्रम पहुंच डीएम ने परिसर में स्थित स्वामी चंद्रशेखर गिरी सहित कई प्रतिमाओं के समक्ष पूजन-अर्चन किया। इसके बाद अभयानंद गिरी जी महाराज से मठ आश्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed