फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm hounered health workers

Deoria News: डीएम ने बेहतरीन स्वास्थ्य नायकों को किया सम्मानित

Mon, 12 Dec 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
dm hounered health workers
ूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हेल्थ हीरोज(स्वास्थ्य नायकों) को जिलाधिका - फोटो : DEORIA
डीएम ने बेहतरीन स्वास्थ्य नायकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

885 डिलीवरी कराने वाली स्टाफ नर्स मिनी कुमारी हुईं सम्मानित
882 मरीजों की सर्जरी करने वाले डॉ. कन्हैया भी सम्मानित
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर किया गया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे के अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सीएमओ कार्यालय स्थित धन्वंतरि सभागार में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर योगदान देने वाले चिकित्साकर्मियों को सम्मानित किया।
डीएम ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की वजह से स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विकास हुआ है। मेडिकल कॉलेज, हेल्थ वेलनेस सेंटर और टेलीमेडिसिन ने लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को बढ़ाया है। सरकार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को बीमारी की दशा में आर्थिक सुरक्षा भी दे रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स मिनी कुमारी ने इस वर्ष अप्रैल से अब तक 885 डिलीवरी कराई है। सलेमपुर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीता ने 448 तथा लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात अमलावती देवी ने 441 प्रसूताओं की डिलीवरी कराई है। बढ़या फुलवरिया उपकेंद्र पर तैनात उषा देवी ने 222, तरकुलवा उप केंद्र पर तैनात मीना देवी ने 181 तथा लाहिलपार स्वास्थ्य केंद्र पर देना श्यामली देवी ने 134 प्रसूताओं की डिलीवरी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशाओं में विशुनपुरा पीएचसी पर तैनात कृष्णावती देवी ने कुल 992 परिवारों को कवर किया। सोमनाथ मंदिर पीएचसी की अनीता मल्ल ने 431 तथा दमयंती देवी ने भाखरा पीएचसी पर तैनाती के दौरान 365 परिवारों को कवर किया। वहीं, अप्रैल से नवंबर तक की अवधि में 892 आई सर्जरी करने के लिए डॉ. कन्हैया को सम्मानित किया। लार ब्लॉक में शत-प्रतिशत टीकारण लक्ष्य प्राप्त करने वाली एएनएम ममता सिंह को बधाई दी।

जिलाधिकारी ने धर्मवीर पासवान, अंजू सिंह, राधिका देवी, प्रियंका पटेल, प्रियंका कुमारी, गुंजन, रागिनी मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैतालपुर आरबीएसके टीम बी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सम्मानित किया। फैमिली प्लानिंग में अच्छा प्रदर्शन करने पर डॉ. पीयूष, डॉ. अजय शाही व डॉ. बृजनंद गिरी को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. राजेश झा, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. बीपी सिंह, डीएमएचएस विश्वनाथ मल्ल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed