फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM got angry seeing the slow progress of ITI construction

आईटीआई के निर्माण की धीमी प्रगति देख नाराज हुए डीएम

Sun, 06 Nov 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
DM got angry seeing the slow progress of ITI construction
खोखरबर के सेहुड़ा में निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम और एसपी - फोटो : DEORIA
आईटीआई के निर्माण की धीमी प्रगति देख नाराज हुए डीएम
विज्ञापन

बोले-बनाकर कब देंगे, कब से आएंगे स्कूल में बच्चे
पकड़ी बाजार (देवरिया)। खोखरबर के सेहुड़ा में निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई का जिलाधिकारी जेपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति देख नाराज डीएम ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। आईटीआई के निर्माण का समय पूरा होने के एक साल बाद भी अब तक करीब पचास प्रतिशत कार्य हो पाया है।
शनिवार को डीएम ने निरीक्षण के दौरान आईटीआई के निर्माण में लगे सामान की गुणवत्ता देखी। खोखरबर के सेहुड़ा में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2020 से आईटीआई का निर्माण चल रहा है। उद्घाटन के दौरान कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

निर्धारित समय पूरा होने के एक वर्ष बाद भी अब तक भवन का छत लग पाया है। निर्माण की गति पर नाराज डीएम ने भवन में लगे रहे दरवाजे की गुणवत्ता देखी। पतले लोहे को देख उन्होंने मोटे लोहे की चादर वाले दरवाजे लगवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि लखनऊ का चक्कर लगाना छोड़ कर निर्माण कार्य पर निगरानी करते रहें। कार्य पूरा होने की तिथि बढ़ाए जाने का प्रस्ताव मांगने पर अभियंता बगली झांकने लगे। उन्होंने कार्य में शिथिलता को लेकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान एसके सिंह, सुरजीत खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed