फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM exams without copy Kraan?

नकलविहीन परीक्षाएं कराएंः डीएम

Thu, 11 Feb 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 11 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इसी महीने से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए एसएसबीएल इंटर कॉलेज में डीएम की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यों की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने की बात कही गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तवा ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पवित्रता बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन


नकल विहीन परीक्षा करना ही हमारा लक्ष्य है। सभी केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य इसमें पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े जाएंगे, वहां के कक्ष निरीक्षक के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के लिए दूर बनाए गए परीक्षा केंद्र को पांच किलोमीटर के अंदर किए जाने का निर्देश डीआईओएस को दिया। 19 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए सभी को तैयार रहने की बात कहा।


नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड बोर्ड इलाहाबाद ने नवीन आदेश जारी किया है।

इसके तहत सभी केंद्र व्यवस्थापक एनड्रायड फोन का उपयोग करेंगे। इस फोन में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्गत सिम का ही प्रयोग किया जाएगा।

इसी से प्रत्येक पाली में अनुपस्थित छात्र-छात्राओं का विवरण बताया जाएगा। इस अवसर पर जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा, एसएसबीएल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी समेत केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed