फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM dirrected to vaccinate sincerely

लक्ष्य के अनुरूप करें कोरोनारोधी टीकाकरण : डीएम

Thu, 08 Jul 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
DM dirrected to vaccinate sincerely
लक्ष्य के अनुरूप करें कोरोनारोधी टीकाकरण : डीएम
विज्ञापन

देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने गूगल मीट के माध्यम से आयोजित बैठक में कहा कि वैक्सीनेशन कार्य में प्रतिदिन की लक्ष्य पूर्ति की जाए। परिवार नियोजन के कार्यक्रमों को भी पूरी तत्परता से क्रियान्वित किया जाए। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों में जन जागरूकता लाएं एवं निरोधात्मक सामग्रियों को भी उपलब्ध कराएं। इसके लिए लोगों को प्रेरित करने की जरूरत है। डीएम ने जच्चा-बच्चा को दी जाने वाली सुविधाओं का पोर्टल पर फीडिंग अद्यतन रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड को शीघ्रता से बनाने तथाइसमें जिस सीएससी द्वारा शिथिलता बरती जा रही हो, उसे चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कांटेक्ट ट्रेसिंग के लंबित प्रकरणों को भी शीघ्रता से निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन प्राथमिकता से करने तथा रेड श्रेणी में आए बच्चे को पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के लिए संस्तुति करने को कहा। वैक्सीनेशन कार्य को लक्ष्य के अनुरूप करनने का निर्देश दिया। बैठक में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. एसके चौधरी, डॉ. बी पी सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी व संबंधित स्वास्थ्य कर्मी व विभागों के अधिकारी आदि जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed