फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm barred salary of ado panchayat

एडीओ पंचायत व सचिव को चार्जशीट, वेतन रोका

Tue, 10 May 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
dm barred salary of ado panchayat
पथरदेवा के गरीबपट्टी गांव में अधूरा शौचालय को एडीओ पंचायत का कंधा पकड़ कर दिखाते जिलाधिकारी भुग? - फोटो : DEORIA
सामुदायिक शौचालय निर्माण मानक के अनुरूप न मिलने पर एडीओ पंचायत व सचिव को चार्जशीट, वेतन रोका
विज्ञापन

डीएम ने पथरदेवा ब्लॉक के छितौनी गरीबपट्टी में बने सामुदायिक शौचालय का किया निरीक्षण
निर्माण कार्य में लापरवाही व सरकारी धन की बर्बादी बर्दाश्त नहीं : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को विकास खंड पथरदेवा के छितौनी-गरीबपट्टी में बने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय के अधूरे और मानक विरुद्ध निर्माण पर नाराजगी जताई। डीएम ने एडीओ पंचायत व पंचायत सहायक को चार्जशीट देने और उनके मई माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही और सरकारी धन की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी दोपहर बाद सामुदायिक शौचालय की जमीनी हकीकत जानने पथरदेवा ब्लॉक के छितौनी-गरीबपट्टी पहुंचे। तीन लाख सतासी हजार रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय की हालत ठीक नहीं मिली। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला। साथ ही गुणवत्ता भी प्रथमदृष्टया अच्छी नहीं मिली। सामुदायिक शौचालय का उपयोग न होने के बावजूद अंबेडकर स्वयं सहायता समूह को दो माह से मेंटेनेंस का भुगतान होने का तथ्य सामने आया, जिसपर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। कहा कि जब शौचालय का उपयोग ही नहीं हो रहा तब मेन्टेंनेंस के लिए भुगतान करना गंभीर प्रकरण है, इस पर एडीओ पंचायत तथा पंचायत सहायक को चार्जशीट देने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम अखिल आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed