फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm angry seeing bad brick, secretary suspended

दोयम दर्जे की ईंट देख डीएम नाराज, सचिव निलंबित

Tue, 13 Sep 2022 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
dm angry seeing bad brick, secretary suspended
जिलाधिकारी ने किया बरवांमीर छापर में अमृत सरोवर परियोजना का औचक निरीक्षण। - फोटो : DEORIA
दोयम दर्जे की ईंट देख डीएम नाराज, सचिव निलंबित
विज्ञापन

देवरिया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को देसही देवरिया ब्लॉक के बरवांमीर छापर में अमृत सरोवर परियोजना के तहत हो रहे तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। परियोजना के विलंब से शुरू होने तथा दोयम दर्जे की ईंट व घटिया सामग्री प्रयोग करने पर डीएम ने बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने तथा ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि संचालित परियोजनाओं में किसी प्रकार का शासकीय धन का बंदरबाट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी जवाबदेही तय कर संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम को निरीक्षण के दौरान अमृत सरोवर परियोजना के तहत प्रारंभिक स्तर का कार्य होते मिला। डीसी मनरेगा बीएस राय ने बताया की कुल 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना 19 जून को स्वीकृत हुई थी, लेकिन इसका कार्य विलंब से शुरू हुआ है।
विज्ञापन

डीएम ने विलंब का कारण पूछा तो डीसी मनरेगा संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने तालाब के किनारे ग्रामीणों के टहलने के लिए बन रहे पाथ-वे में प्रयोग की जा रही सामग्रियों की गुणवत्ता परखी। उन्होंने प्रयोग किए जा रहे कुछ ईंटों को आधा मीटर की ऊंचाई से गिराकर देखा तो सभी ईंटें टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद राजमिस्री ने दोयम दर्जे के ईंट का प्रयोग होने की बात डीएम को बताई। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लैब टेस्ट के लिए कुछ ईंटों को सैंपल के तौर पर रखने का निर्देश दिया। निर्माण में प्रयुक्त हो रही कई अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता भी संदिग्ध मिली।

उन्होंने डीसी मनरेगा को परियोजना की प्रगति एवं प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता पर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। परियोजना के विलंब से क्रियान्वयन एवं अत्यंत खराब पर्यवेक्षण की जवाबदेही तय करते हुए खंड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी को प्रतिकूल प्रतिविष्टि, ग्राम विकास अधिकारी भृगुनाथ को निलंबित एवं ग्राम प्रधान वंदना कुशवाहा को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed