फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm and sp visited polling vulnerable and critical booth

अतिसंवेदनशील बूथों पर रहेगी विशेष निगाह : डीएम

Thu, 10 Feb 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
dm and sp visited polling vulnerable and critical booth
अतिसंवेदनशील बूथों पर रहेगी विशेष निगाह : डीएम
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में होगा। अतिसंवेदनशील बूथों पर प्रशासन की विशेष निगाह होगी। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व डीआईजी/पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान मतदाताओं को आश्वस्त किया कि मतदान प्रतिशत 80 से अधिक करने का प्रयास किया जा रहा है। मतदान की तिथि से तीन दिन पहले मतदाताओं को मतदाता पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी।
डीएम व एसपी सबसे पहले गौरीबाजार ब्लाक के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय देवगांव पहुंचे। उन्होंने वेबकास्टिंग, विद्युत, शौचालय, पेयजल, रैंप-वे आदि का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने तीन मार्च को मतदान केंद्र के रास्तों की निगरानी के निर्देश दिए, जिससे किसी भी मतदाता को मताधिकार से वंचित न किया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में हुई हिंसा में नामजद लोगों को पाबंद किया जाए। गांव में 20 शस्त्र जमा करा लिए गए हैं। 30 लोगों को 107/16 तथा 15 लोगों को 110-जी में निरुद्ध किया गया है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। कहा कि महिला, दिव्यांग, वृद्ध, युवा सभी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें। डीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कतौरा के निरीक्षण में ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होने दी जाएगी। मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान केंद्र की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बलों के हवाले होगी तथा पुलिस और आक्जिलरी फोर्स सुरक्षा घेरे को मजबूत करेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक विद्यालय पथरहट-दो का निरीक्षण किया। इस मतदान केंद्र पर विधानसभा चुनाव में सात बूथ प्रस्तावित है। गांव में 28 लोगों को 107/16 में निरुद्ध किया गया है। डीएम ने ग्राम प्रधान दीपक सिंह एवं कोटेदार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए मिलजुल कर काम करने का निर्देश दिया। कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों का मतदान अवश्य होना चाहिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कालाबन, गोधवली मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने चुनाव में लोगों की भागीदारी के लिए जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि लोग पसंद के उम्मीदवार को चुनकर अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इस बार जनपद में 80 प्रतिशत से भी अधिक मतदान कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा सभी मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्पडेस्क होगा और मतदान प्रक्रिया कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगी। डीआईजी/पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निरंतर गश्त करने और चुनाव में शांति भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर निरुद्ध करने का निर्देश दिया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन कायाकल्प में लापरवाही पर बीईओ से स्पष्टीकरण
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने गौरीबाजार ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कतौरा के निरीक्षण में मिशन कायाकल्प की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बीएसए को खंड शिक्षाधिकारी गौरी बाजार से स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed