{"_id":"644abfd729b52358ca049308","slug":"dm-and-sp-took-stock-of-arrangements-at-polling-stations-deoria-news-c-7-1-143009-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्था का लिया जायजा
Fri, 28 Apr 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी से होगी निगरानी
बूथों पर वोटरों को मिलेगी हर सुविधा : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। निकाय चुनाव में मतदान को लेकर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर के सतासी इंटर कॉलेज में बूथ और स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने लोगों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की।
नगर में रामजी सहाय पीजी कॉलेज, डीएन इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय सेकेंड और कंपोजिट विद्यालय रुद्रपुर पर मतदान केंद्र बनाया गया है। नगर में दोपहर में डीएम और एसपी सतासी इंटर कॉलेज पर पहुंचे। निकाय चुनाव में यहां रुद्रपुर और मदनपुर का स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मदनपुर का स्ट्रांग रूम प्रथम तल पर बनाया गया था, डीएम ने उसे भूतल पर बनाने का निर्देश दिया। स्ट्रांग रूम के चारों तरफ हर पल सीसीटीवी से निगरानी रखने को कहा। एसपी ने पुलिस से अतिसंवेदनशील मलह टोली, गोला वार्ड, मस्जिद, नशहरा वार्ड और मदनपुर कस्बा के चार बूथों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने एसडीएम से मतदाता पर्ची बांटने के बारे में जानकारी लेते हुए एसडीएम को बूथों पर मतदाताओं की मिलने वाली सुविधाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि बूथों पर मतदान कराने की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ जिलाजीत, तहसीलदार अभयराज और ईओ मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।