{"_id":"653d4acc5f263f7e24080e52","slug":"dj-played-a-lot-during-immersion-case-registered-against-17-operators-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-11555-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विसर्जन में खूब बजाया डीजे, 17 संचालकों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विसर्जन में खूब बजाया डीजे, 17 संचालकों पर केस दर्ज
Sat, 28 Oct 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। प्रतिमा विसर्जन के दौरान मानक से ज्यादा आवाज पर डीजे बजाने पर 17 डीजे संचालकों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोतवाल की तहरीर की है। इसके बाद से डीजे संचालक सकते में हैं। हालांकि, विसर्जन जुलूस में बालाओं का डांस कराने वाले पूजा आयोजकों पर पुलिस अब भी मेहरबान बनी हुई है।
नगर में हर वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दिन लाखों की भीड़ रहती है। पिछले वर्ष के अपेक्षा इस बार भीड़ अधिक होने की संभावना पहले से ही थी। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने कोतवाली में तीन बार पूजा आयोजकों और डीजे संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे और आर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध लगाया था। बैठक में आयोजकों ने पुलिस प्रशासन की बातों पर सहमति जताई, लेकिन विसर्जन के दौरान खूब मनमानी की। तेज आवाज में डीजे बजाने व मुख्य मार्ग अवरूद्ध करने के मामले में कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने तहरीर देकर बताया कि 25 व 26 अक्तूबर को वह कांस्टेबल अंकित यादव व गणेश कन्नौजिया के साथ सरकारी वाहन से टाउन एरिया सलेमपुर बाजार में शांति-व्यवस्था कायम करने के लिए ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान दुर्गा प्रतिमा के पीछे ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक-ट्रेलर, डीसीएम वाहन पर मंच बनाकर आर्केस्ट्रा नर्तकियों से अश्लील नाच गाना कराया जा रहा था।
सार्वजनिक रूप से नर्तकियों द्वारा अश्लील गाने व भद्दे-भद्दे इशारे किए जा रहे थे। जिसे देखकर मेले में आई हुईं महिलाएं व लड़कियां शर्म से अपना सिर झुका ले रही थीं। इन नर्तकियों के साथ डीजे मालिक, संचालक भी अश्लील नाच-गाना स्टेज पर चढ़कर कर रहे थे। इनके द्वारा काफी संख्या में डीजे साउंड बाक्स का प्रयोग कर अत्यधिक ध्वनि से गाना बजाया जा रहा था। मेले में आए अधिकांश लोग ध्वनि प्रदूषण से घबराकर अपने कानों पर हाथ रखकर सड़क के किनारे हट जा रहे थे। जनता के बीच मेले में हाथी व घोड़ों को भी काफी संख्या में निकाला गया था। संचालकों व मालिकों को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन मानने को तैयार नहीं हुए। इनके कार्यक्रम में सड़क पर आवागमन बाधित हो गया था। आयोजनों की फोटो व वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इनके इस कृत्य से आम जनमानस में असंतोष व असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई थी।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मूर्ति नंबर एक वार्ड नंबर 9 तहसील वार्ड सलेमपुर के आयोजन में बस्ती जनपद के कप्तानगंज निवासी आरआरबी डीजे मालिक शिवा कुमार, मूर्ति नंबर 12 वार्ड संख्या 10 सलेमपुर के आयोजन में आजमगढ़ जनपद के सरायमीर निवासी अमरचंद्र, मूर्ति नंबर पांच पाठशाला रोड सलेमपुर के आयोजन में बनकटा थाना क्षेत्र के इंदरवा निवासी डीजे संचालक मिथलेश कुमार, मूर्ति नंबर दो नवलपुर चौराहा के आयोजन में नवलपुर चौकी के सुपर डीजे मालिक विजय मद्धेशिया लाल, सलाहाबाद हाइडिल के सामने स्थित मूर्ति के आयोजन में कोतवाली थाना क्षेत्र के डोलछपरा गांव निवासी रावण डीजे मालिक गोपी साहनी, मूर्ति नंबर छह इचौना पूर्वी वार्ड संख्या छह के आयोजन में गोपालगंज जनपद के थावे थाना क्षेत्र के एकडेढवा डीजे संचालक सुमित, लोहिया नगर वार्ड नंबर 11 की मूर्ति के आयोजन में कोतवाली थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी नाइट किंग डीजे संयोजक सन्नी चौरसिया, कस्बा सलेमपुर की मूर्ति के आयोजन में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला गांव निवासी डीके डीजे मालिक दिनेश छोटकन, मूर्ति नंबर 10 इचौनी पूर्वी के आयोजन में भटनी नगर निवासी अनवर डीजे मालिक अनवर, सोनबरसा चौराहा स्थित मूर्ति के आयोजन में जमुआ नंबर दो गांव निवासी जनता डीजे के मालिक धर्मेंद्र यादव, पुरैना की मूर्ति के आयोजन में विजयीपुर थाना क्षेत्र घाट बघौर गांव निवासी डीजे मालिक संजय शर्मा, मूर्ति नंबर आठ बिस्मिल मार्ग के आयोजन में खलीलाबाद के यादव साउंड सर्विस डीजे के संचालक, टाउन एरिया मझौलीराज मूर्ति के आयोजन में नवलपुर चौराहे के नाइट डीजे मालिक राजकुमार भारती, पटेलनगर मझौलीराज मूर्ति के आयोजन में नवलपुर चौराहा निवासी मोहन डीजे मालिक मोहन, विराजभार के आयोजन में विराजभार गांव निवासी डीजे संचालक मालिक इंदल कुमार, बंजरिया मूर्ति के आयोजन में जमुआ नंबर दो निवासी जनता डीजे साउंड मालिक धर्मेंद्र यादव, मधवापुर मूर्ति के आयोजन में नवलपुर चौकी के मिश्रौली निवासी डीजे मालिक गोविंद कुमार के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।