{"_id":"654d345b204c81b5d204e3e7","slug":"diwali-festival-crowd-gathered-in-the-market-to-buy-decorative-items-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-12633-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर्व : बाजार में सजावटी सामानों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर्व : बाजार में सजावटी सामानों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
छह मुखी चौराहे पर सजी सजावटी समानो की दुकान।संवाद
-जाम से जूझते रहे लोग, फंसी एंबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। दीपावली पर्व की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को बाजारों में सजावटी सामानों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सामानों की खरीदारी को लेकर नगर सहित आसपास के गांवों से लोगों ने भी शहर का रुख किया। इससे पूरे दिन नगर की प्रमुख सड़कों पर जाम लगता रहा, जबकि एंबुलेंस भी जाम में फंसी हुई थी।
धनतेेरस और दीपावली को लेकर बाजार में पूजन सामग्री, मिठाई, सजावट के सामान, कपड़ाें आदि की दुकानें सजी हुई थीं। नगर पालिका, थाना, अटल तिराहा, तहसील मार्ग पर झालरों और मूर्तियों आदि की दुकानें सजाई गई थीं। कपड़ों और आभूषणों की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। पूरे दिन अन्य सामानों के अलावा सजावटी सामानों की खरीदारी होती रही। वहीं गणेश-लक्ष्मी के रंग-बिरंगे नए परिधान, पीतल की मूर्ति आदि सामानों की खरीदारी के लिए दूर-दराज से आए लोगों की भीड़ के कारण मुख्य चौक, अस्पताल आदि मार्गों पर जाम लगा रहा। बाजार में नकली फूलों, मोतियों आदि की माला 50-200 रुपये में बिक रही थी।
वहीं देवी-देवताओं के कपड़े मुंहमांगे दामों पर बिक रहे थे। शुक्रवार को धनतेरस को लेकर बाजारों में चहलकदमी रही।