{"_id":"6740f2837ff6c2f58a0c4454","slug":"district-will-participate-in-boys-state-kabaddi-competition-10-member-team-selected-deoria-news-c-208-1-sdn1004-140423-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बालक स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में होगी जिले की भागीदारी, चुनी गई 10 सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बालक स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता में होगी जिले की भागीदारी, चुनी गई 10 सदस्यीय टीम
Sat, 23 Nov 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से 28 से 30 नवंबर तक लालपुर वाराणसी में सब जूनियर बालक स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए गोरखपुर मंडल टीम के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जिले के भी खिलाड़ी इसमें दमदारी से हिस्सा लेंगे। इसके लिए शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ट्रायल का आयोजन किया गया।
टीम चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसमें कुल 17 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद 10 सदस्यीयम की घोषणा की गई।
रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को प्रशिक्षक दिवाकर मणि त्रिपाठी और सीनियर खिलाड़ी जफर मंसूर की देखरेख में स्टेट कबड्डी के लिए जिला ट्रायल का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों की फिटनेस और गेम स्किल जांचने के बाद 10 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। इसमें विशाल यादव, विकास यादव, आकाश गौड़, राज कन्नौजिया, इंजमामुल अंसारी, चांद खान,
शाका कुमार, निखिल यादव, आदर्श यादव, निखिल कुमार को चुना गया। जिला किरण अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 23 नवम्बर को गोरखपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली मंडलीय चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगे। वहीं से स्टेट के लिए फाइनल रूप से गोरखपुर मंडल टीम का चयन किया जाएगा।