फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District Panchayat members express their pain...officers do not pick up the phone

Deoria News: जिला पंचायत सदस्यों का छलका दर्द...फोन नहीं उठाते अफसर

Tue, 24 Feb 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat members express their pain...officers do not pick up the phone
जिला पंचायत की बैठक में शामिल सदस्य - फोटो : kathua news
देवरिया। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सोमवार को वित्तीय सत्र 2026-27 के लिए 9356.35 लाख के बजट को पारित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने बिजली समेत कई विभागों के वरिष्ठ अफसरों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए निंदा प्रस्ताव पास किया। सदस्याें ने यह भी आरोप लगाया कि अफसर फोन नहीं उठाते हैं। इस पर सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने संबंधित अफसरों को बैठक में उपस्थित रहने और फोन अडेंट करने का निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक सोमवार को दोपहर 12:30 बजे जिला पंचायत सभागार में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद तिवारी ने की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का 9356.35 लाख रुपये का प्रस्तावित मूल बजट पेश किया गया। प्रस्तावित बजट में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर रुद्रपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद ने हस्तक्षेप करते हुए सभी सदस्यों से उनके क्षेत्र की विकास योजनाओं को बजट में शामिल करने की मांग की। साथ ही वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

वित्तीय विवरण के मुताबिक वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट में कुल आय-व्यय 8748.88 लाख रुपये निर्धारित है। इसमें सरकार से प्राप्त अनुदान 4720 लाख और निजी स्रोतों से आय 496.85 लाख रुपये दर्शाई गई है। वहीं सार्वजनिक निर्माण कार्यों पर 6155.80 लाख और वेतन, पेंशन व कार्यालय व्यय पर 286.05 लाख रुपये खर्च का प्रावधान है। वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट में कुल आय 7049.32 लाख रुपये आंकी गई है, जिसमें 6478 लाख रुपये शासन से अनुदान और 571.32 लाख रुपये निजी स्रोतों से प्राप्त होंगे। सार्वजनिक निर्माण कार्यों पर 7887.33 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है, जबकि वेतन, पेंशन व कार्यालय व्यय के लिए 305.46 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। पिछले वर्ष के अनुदानों और जिला निधि के शेष को मिलाकर कुल बजट 9356.35 लाख रुपये रखा गया है। बैठक में कर निर्धारण, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की स्वीकृति, संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण समेत अन्य विकास प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। बैठक में उपस्थित कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। जन प्रतिनिधि सरकार की योजनाओं का अपने क्षेत्र में समुचित प्रचार करें, जिससे कि आम आदमी उनका लाभ ले सके। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी अखिलेश्वर मल्ल ने किया। इस दौरान सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर, विधायक सदर शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक भाटपार रानी सभाकुंवर, ब्लॉक प्रमुख बनकटा विंदा कुशवाहा, वित्तीय परामर्शदाता मनोज कुमार समेत कई अफसर व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed