फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District Magistrate reviewed the works of Tourism Department, gave instructions

Deoria News: जिलाधिकारी ने की पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश

Wed, 24 Jul 2024 04:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate reviewed the works of Tourism Department, gave instructions
-बैठक से अनुपस्थित रहने पर यूपीसीएलडीएफ के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की और उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान डीएम ने विकास खंड बैतालपुर के ग्राम रामपुर दुबे बेलवा बाजार स्थित प्राचीन मंदिर में 50 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के विषय में जानकारी मांगी, जिस पर पर्यटन सूचनाधिकारी प्राण रंजन ने बताया कि उक्त परियोजना कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ द्वारा निर्माणाधीन है। मौके पर लंबे समय से काम रुका हुआ है। इस पर डीएम ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने तथा बैठक में यूपीसीएलडीएफ की ओर से किसी प्रतिनिधि के मौजूद न होने पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पर्यटन सूचना अधिकारी ने बताया कि जनपद में पर्यटन विभाग द्वारा चार नई परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, जिनमें जनपद देवरिया में 2 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से पर्यटन कार्यालय भवन का निर्माण, एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से मझौली राज स्थित बाबा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में सुंदरीकरण कार्य, रामपुर कारखाना के कुशहरी में 2 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से एक सुव्यवस्थित घाट का निर्माण तथा रुद्रपुर में 71 लाख रुपये की लागत से मां दुर्गा देवी मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी परियोजनाओं की निविदा का कार्य पूर्ण हो चुका है और अनुबंध का कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी परियोजनाओं का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के परियोजना अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी सतीश श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed