{"_id":"5fe2300c8ebc3e3b6b555f98","slug":"district-judge-dm-and-sp-inspected-the-jail-deoria-news-gkp3779273123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज और डीएम, एसपी ने जेल का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज और डीएम, एसपी ने जेल का लिया जायजा
विज्ञापन
जिला जज सहित जिले के अन्य अधिकारियो ने जेल का किया निरीक्षण।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज और डीएम, एसपी ने जेल का लिया जायजा
देवरिया। जनपद न्यायाधीश रविनाथ के नेतृत्व में डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश शिवेंद्र कुमार मिश्र तथा अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी ने मंगलवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों से कठिनाईयों के संबंध में पूछताछ की गई।
जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम व अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी जिला कारागार पहुंची। जिला कारागार अधीक्षक ने नौ बंदियों की सूची प्रस्तुत की। इसमें रामसिंगार पुत्र लालजी, रामछविला पुत्र मोतीलाल, अनिरुद्ध पुत्र रामराज, भीम सिंह पुत्र रामायन सिंह, सच्चिदानंद पुत्र गोमती, सुरेश यादव पुत्र अदालत, अदालत पुत्र मंगरू, अमरेश यादव पुत्र सीताराम यादव, विवेक मिश्र उर्फ पिंकू पुत्र सुधाकर शामिल रहे। बताया गया कि ये बंदी अधिकतम सजा बीतने के बाद भी बंदी हैं, क्योंकि उनके अन्य केस विचाराधीन हैं, जो गंभीर हैं तथा कुछ बंदियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित भी किया गया है। प्राधिकरण के सचिव ने निर्देश दिया कि जेल लोक अदालत का आयोजन 24 दिसंबर को किया जाए। इसमें कारागार में निरुद्ध बंदियों के अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्र प्रताप, एडीएम कुवंर पकंज, एएसपी शिष्षपाल, जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी, जेलर जितेंद्र प्रताप तिवारी, डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, चिकित्सक सुनील कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।