फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   district hospital,anti rabeez

जिला अस्पताल : कुत्ता काटे तो सिफारिशी पत्र लाएं, तभी लगेगा एंटी रैबीज

Sat, 08 Feb 2020 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
district hospital,anti rabeez
जिला अस्पताल : कुत्ता काटे तो सिफारिशी पत्र लाएं, तभी लगेगा एंटी रैबीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कुत्ता काटे तो जिला अस्पताल में आने से पहले सिफारिशी पत्र अवश्य लाएं। वरना इंजेक्शन लगेगा ही नहीं। स्वास्थ्य केंद्रों पर तो पहले से इंजेक्शन नहीं है। यहां लोग बाहर से खरीदकर ला रहे हैं। सीएमएस के अनुसार, सोमवार अर्थात 10 फरवरी से जिला अस्पताल में भी एंटी रैबीज नहीं लग सकेगा। कारण कि इंजेक्शन सीमित संख्या में हैं।
शुक्रवार को पुरवा चौराहा के साहू टोला निवासी प्रवीण कुमार और मझवलिया गांव के विशाल एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने जिला अस्पताल आए थे। उन्होंने बताया कि कई दिन दौड़ने और पैरवी के बाद आज इंजेक्शन लगा है। इंजेक्शन की कमी बताकर कर्मचारी लौटा रहे हैं। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन सीमित संख्या में हैं। शनिवार तक ये भी खत्म हो जाएंगे। ऐसे में सोमवार से इंजेक्शन नहीं लग पाएगा। सप्लाई आ गई तो ही इंजेक्शन लग सकेगा। इसे लेकर हर रोज लोगों अस्पताल के कर्मियों-मरीजों में से तकरार हो रही है। इसकी शिकायतें भी मिल रही हैं। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

चार बार लिखा पत्र, न तो इंजेक्शन आया और न ही जवाब
जिला अस्पताल में एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे लोगों को लौटाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि जिला अस्पताल में जीवन रक्षक दवाएं भी नहीं मिल रही है। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि चार बार एंटी रैबिज इंजेक्शन के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed