फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   district bar association election

अध्यक्ष के छह और सचिव के सात प्रत्याशी

Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
district bar association election
अध्यक्ष के छह और सचिव के सात प्रत्याशी
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन : 19 को पांच पदों के लिए चुनाव, अन्य का निर्विरोध चुना जाना तय
विभिन्न पदों के लिए 40 लोगों ने किया था नामांकन, चुनाव में भाग्य आजमा रहे 22 अधिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में बृृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद में एक अधिवक्ता ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद का चुनाव 19 को होगा। शेष पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय है। जिन पदों पर चुनाव हो रहे हैं, उसमें 22 अधिवक्ता अपना भाग्य आजमाएंगे।
निर्वाचन अधिकारी रामेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार दीक्षित, ओमहरि मिश्र, वृजानंद प्रसाद, रामप्रकाश कुशवाहा, सुशील कुमार मिश्र, विजय शंकर चौरसिया चुनाव लड़ रहे हैं। सुरेंद्र त्रिपाठी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रितेश कुमार दुबे, तरुण मणि त्रिपाठी, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार चतुर्वेदी और सचिव पद के लिए अर्जुन यादव, अरुण कुमार उपाध्याय, प्रकाश तिवारी निराला, रितेश कुमार मिश्र, वरुण कुमार सिंह बघेल, शक्तिधर पांडेय और सच्चिदानंद यादव प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए वरुण कुमार तिवारी, विष्णु कुमार जायसवाल, सत्यप्रकाश शुक्ल और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दुर्गेश कुमार तिवारी, संदीप कुमार पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए देवीप्रसाद राय ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर निरंजन कुमार भारती, रामकुमार मणि भारती, सतीश कुमार मिश्र और कोषाध्यक्ष पद पर करुणानिधि चतुुर्वेदी और वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए अजीत कुमार सिंह, गिरिजेश कुमार शाही, जयनाथ सिंह, प्रेमसागर, गिरिजेश मणि त्रिपाठी एवं वेदप्रकाश शर्मा, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अरविंद तिवारी, प्रेमचंद्र कुशवाहा, विनोद कुमार प्रसाद, सर्वेदेव लाल, संकल्प त्रिपाठी, सिद्धार्थ पाठक का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed