{"_id":"68f005133066cf0d0803ab71","slug":"district-athletics-competition-begins-today-deoria-news-c-208-1-deo1009-165755-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से
Thu, 16 Oct 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के खेल मैदान में तीन दिवसीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से होगा। समापन 18 अक्तूबर को किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. रतन पाल सिंह व अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी करेंगे। समारोह में डीएम दिव्या मित्तल, एसपी संजीव सुमन, संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह व बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक शिव नारायण सिंह व आयोजक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में जिले भर से आए प्रतिभागी खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। संवाद