फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dispute with husband on Karva Chauth fast, angry woman jumped into river

Deoria News: करवा चौथ व्रत पर पति से हुई अनबन, नाराज महिला ने नदी में लगाई छलांग

Thu, 02 Nov 2023 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dispute with husband on Karva Chauth fast, angry woman jumped into river
-रेस्क्यू कर स्थानीय नाविकों ने बचाया, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बाइक से पति के साथ बुधवार को कपरवार चौराहे पर पहुंची, जहां करवा चौथ व्रत में किसी बात को लेकर पति से अनबन हो गई। इससे नाराज महिला ने गोरखपुर के कोलखास स्थित संगम तट से नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय नाविकों ने अपनी नाव दौड़ा दी। रेस्क्यू कर महिला को बचा लिया गया। पुलिस ने पति को डांट-फटकार लगाते हुए उसके सुपुर्द कर दिया।
दोपहर को मईल क्षेत्र की एक महिला बाइक से पति के साथ कपरवार पहुंची। महिला ने करवा चौथ व्रत रखा था, इसको लेकर वह पति से किसी सामान की खरीदारी की जिद कर रही थी, लेकिन पति उसकी एक नहीं सुन रहा था। इससे वह नाराज हो गई। महिला, पति को चकमा देते हुए संगम तट पर जा पहुंची। लोग जब तक कुछ समझ पाते, उसने नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद पति के होश उड़ गए। महिला को नदी में कूदते देख मछली पकड़ रहे मछुआरों ने अपनी नाव उसकी ओर दौड़ा दी।
विज्ञापन

महिला बहते हुए देवरिया जनपद की सीमा में आ गई थी। नाविकों ने प्रयास कर उसे बचा लिया और बाहर निकाला। सूचना पाकर कपरवार चौकी पुलिस भी पहुंच गई। चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि महिला पति के साथ कपरवार चौराहे पर आई थी। उसे डूबने से बचा लिया गया है। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed