{"_id":"69d69eeeab7725acc106feba","slug":"dispute-over-construction-of-road-leading-to-shiva-temple-chhath-ghat-and-cremation-ground-administration-halts-work-deoria-news-c-7-1-gkp1058-1283840-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिव मंदिर, छठ घाट व श्मशान घाट पर जाने वाले रास्ते के निर्माण को लेकर विवाद, प्रशासन ने रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिव मंदिर, छठ घाट व श्मशान घाट पर जाने वाले रास्ते के निर्माण को लेकर विवाद, प्रशासन ने रोका काम
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी में श्मशान घाट, छठ घाट और शिव मंदिर जाने वाले रास्ते के निर्माण को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया। नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को वादी पक्ष ने रोक दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर चेयर मैन भी मौके पर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होने लगी। हालात बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसी दौरान तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल उन्होंने निर्माण कार्य को रोकवा दिया। उन्होंने बताया कि एसडीएम की अनुपस्थिति के कारण अब उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, कुछ माह पूर्व इसी रास्ते को लेकर विवाद हो चुका है। छठ पर्व से दो दिन पहले सैकड़ों महिलाओं ने रास्ता बंद होने के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर जाम लगा दिया था। उस समय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। ग्रामीणों ने इस संबंध में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद नगर पंचायत द्वारा रास्ते का निर्माण शुरू कराया गया था। हालांकि, वादी पक्ष द्वारा दोबारा निर्माण कार्य रुकवाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। थाना प्रभारी संजय सिंह चंदेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है और उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद ही रास्ते के निर्माण को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।