फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dispute between EO and female sweeper

Deoria News: ईओ और महिला सफाई कर्मचारी के बीच हुआ विवाद

Tue, 04 Jul 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dispute between EO and female sweeper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर पंचायत कार्यालय में ईओ और एक महिला सफाई कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते घंटों नगर पंचायत कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल रहा। ईओ ने महिला सफाई कर्मचारी को नोटिस दिया है। वहीं महिला ने कर्मचारी ईओ पर जातिसूचक शब्द, पिटाई करने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत की महिला सफाई कर्मचारी कांती देवी कार्यालय में संबद्ध थी। ऑफिस में कार्य नही होने के चलते ईओ ने वार्ड में सफाई कार्य के लिए लगा दिया। इसके बाद खुद कार्य करने के बजाए प्राइवेट सफाई कर्मचारी को अपने जगह पर सफाई करने के लिए रख दिया। ईओ ने अन्य किसी कर्मचारी से कार्य करने पर हस्ताक्षर न बनाने की बात कही। इसी को लेकर सोमवार को ईओ और महिला सफाई कर्मचारी में विवाद बढ गया। मामला इतना बढा कि महिला कर्मचारी ऑफिस में बैठे ईओ से उलझ गई। वहां मौजूद कर्मचारियों के सामने ईओ के साथ विवाद शुरू कर दी। महिला कर्मचारी के व्यवहार से असंतुष्ट ईओ हिमांशु प्रताप सिंह ने मंगलवार को कांति को नोटिस देते हुए कहा कि आपका आचरण ठीक नहीं है। पूर्व में सात माह भी कार्य नहीं की है। इस समय भी कार्य नहीं कर रहे हैंं। ऐसे में स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि आपकी सेवा समाप्ति की जा सकती है। वहीं कांती ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ईओ ने कार्य करने के बाद हस्ताक्षर बनाने से रोक दिया। ऑफिस से भगाने लगे। मैं प्रतिरोध की तो मेरा बाल पकड़ कर कार्यालय से भगा दिए। कोतवाल गोपाल पांडेय ने कहा कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed