फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Disposal of four out of 59 cases in the entire resolution day

Deoria News: संपूर्ण समाधान दिवस में 59 मामलों में चार का निस्तारण

Sat, 15 Jul 2023 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Disposal of four out of 59 cases in the entire resolution day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पूरे दिन राजस्व और पुलिस के मामले छाए रहे। दिवस में आए 59 में राजस्व के चार मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

एसडीएम मंजूर अहमद की अध्यक्षता में कार्रवाई शुरू हुई। सीआरओ रजनीश राय ने फरियाद सुनी। नदुआं की पार्वती देवी ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने, देवपार वीरसिंहपुर के फूलचंद आदेश का अनुपालन कराने, दुबौली के राधेश्याम इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने, बंजरिया के बीरबल ने जमीन पर भाईयों के कब्जा करने, करजहां के शिवशंकर ने चकमार्ग से अतिक्रमण, फकईपुर के बृजनाथ पांडेय ने पोखरी से अवैध कब्जा खाली कराने, नरियांव की पूनम देवी ने खाद्यान्न वितरण, लवरछी के सुधीर कुमार ने रेडिसन ब्लोवल विजनल कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी करने, पटेल नगर पूर्वी के सुरेश प्रसाद ने अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन किए जाने की शिकायत की। पुलिस के 23, राजस्व के 24, विकास के दो, खाद्य-रसद के नौ, अन्य एक, कुल 59 मामले आए। सीआरओ ने शेष मामलों को संबंधितों को सौंप समय सीमा के भीतर निस्तारण करने का निर्देश दिया। मौके पर तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र प्रताप सिंह, रवींद्र मौर्य, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, बीडीओ शांति देवी, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, श्रीनारायण, इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी, राजीव कुमार और रामप्रताप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed